Video: तालाब में डुबकी लगाते दिखा दुर्लभ सफेद हिरण, अद्भुत नज़ारा देख बोले लोग- अमेजिंग!

प्रकृति हमें हैरान करने में कभी असफल नहीं होती है। बहुत कम लोग भाग्यशाली होते हैं जो इसे इसकी सारी महिमा में अनुभव करते हैं और जब वे ऐसा करते हैं, तो वे हैरान रह जाते हैं। ठीक वैसे ही जैसे हम एक दुर्लभ सफेद हिरण के इस बेहद वायरल वीडियो को देख रहे हैं। सफेद हिरण (White Moose) की आबादी बहुत ही कम हो जाने से यह काफी दुर्लभ जानवर माना जाता है। तो आइये देखते है इस दुर्लभ सफ़ेद हिरण का वीडियो।
पानी में नहाते दिखा दुर्लभ सफेद हिरण!
ट्विटर पर सफेद हिरण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्वीडन का बताया जा रहा है। कई लोग इसे बेहद खूबसूरत हिरण कह रहे हैं। सफेद हिरण को काफी दुर्लभ माना जाता है, इसीलिए सफेद हिरण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये हिरण पानी से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो पुराना भी है। लेकिन, दोबारा ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर @Gabriele_Corno नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘स्वीडन के वर्मलैंड काउंटी में एक पुल में डुबकी लगाते हुए दुर्लभ सफेद हिरण देखा गया।’ इसका क्रेडिट उन्होंने हैंस नीलसन को दिया है।
गेब्रियल कॉर्नो द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई एक क्लिप में, एक अल्बिनो मूस (दुर्लभ सफेद हिरण) को एक तालाब में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। तेजी से तैरने का आनंद लेने के बाद, उसने सारा पानी हिला दिया और पत्तियां खाने लगा। ये दुर्लभ नज़ारा देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
Extraordinary white moose was spotted taking a dip in a pool in Sweden's Varmland County
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) August 15, 2022
( by Hans Nilsson ) pic.twitter.com/QJtL2u5u4H
हैंस नीलसन ने वीडियो वायरल होने के बाद Storyful को बताया कि यह वीडियो उन्होंने 5 से 6 साल पहले रिकॉर्ड किया था। नीलसन प्रकृति प्रेमी हैं, उन्होंने स्वीडन के स्वैरिए रेडियो से कहा कि सफेद हिरण को देखना ठीक वैसा ही था जैसे अफ्रीका में तेंदुआ का दिख जाना।
बता दे, White Moose एक दुर्लभ जानवर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिमी वार्मलैंड में 50 White Moose बचे हैं। इस दुर्लभ नज़ारे को देखकर हर कोई दंग रह गया और पोस्ट पर कमेंट्स की लाइन लगा दी। एक यूजर ने लिखा, 'प्रकृति में सबसे खूबसूरत चीजें पाई जाती हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "कितना खूबसूरत प्राणी है।"
ज्यादा तापमान पसंद नहीं करता है White Moose
आजतक की एक रिपोर्ट अनुसार, वीडन के अलावा यह कनाडा, अमेरिका के अलास्का में भी पाया जाता है। वैसे यह जानवर एक खास तापमान में रहना पसंद करता है, अगर 50 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर तापमान हो जाए तो वह इस जानवर के लिए मुफीद नहीं होता।
वीडियो शेयर होने के बाद लोगों ने उसे बेहतरीन कहने के साथ ये चिंता भी जताई कि कहीं इसके पाए जाने के स्थान का पता लगते ही कुछ दानव प्रवृत्ति वाले शिकारी उसे अपनी गोली का शिकार न बना लें। जैसा की आमतौर पर होता है।
वीडियो हुआ वायरल
Awesome
— Soe Nyunt (@soen2056) August 16, 2022
Wow.... what a beautiful Moose. Ive never seen a white moose before
— Bryan Minehart (@BryanMinehart) August 15, 2022
Looks like something out of Lord Of The Rings https://t.co/NcCJ831Tog
— Connor Coward (@Con_Coward7) August 15, 2022
If I find that moose
— Shoshana Weissmann, Sloth Committee Chair 🦥 (@senatorshoshana) August 15, 2022
He's gonna be dyed like my hair https://t.co/5yVaqBUGvP
वैसे गैब्रिएल कोर्नो के ट्वीट करने के बाद वीडियो को अब तक 1 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यूज वीडियो को मिल चुके हैं। 75 हजार से ज्यादा रीट्वीट और 6 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।