मां के रिटायरमेंट पर बेटे ने कराई हेलीकॉप्टर सैर, तोहफे में दिया चाँद और मंगल पर प्लॉट!

 | 
mother retirement son gift helicopter ride and a plot on moon and mars

गुरु पूर्णिमा के दिन सरकारी सेवा से रिटायर टीचर मां को बेटे ने शानदार गिफ्ट दिया। दिल्ली से हेलिकॉप्टर मंगवाया। मां-पापा सहित परिवार वालों को जॉय राइडिंग करवाई। इतना ही नहीं, बेटे ने लग्जरी थार गाड़ी, चांद और मंगल ग्रह पर प्लॉट भी गिफ्ट किया है। रिटायरमेंट के इस सेलिब्रेशन की गांव ही नहीं, पूरे इलाके में चर्चा है। क्या है पूरा घटनाक्रम? चलिए हम आपको बताते है। 

मां के रिटायरमेंट पर बेटे ने कराई हेलिकॉप्टर राइड!

हमारे देश में मां को ही पहला गुरू माना जाता है। मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का हर किसी का अलग तरीका होता है। ऐसा ही एक नजारा बीते दिनों राजस्थान के सीकर में देखने को मिला, जंहा एक महिला शिक्षक का उसके बेटे ने जिस तरह सम्मान किया, वो चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़ी बात यह है कि गुरू पूर्णिमा के दिन महिला शिक्षक का रिटायरमेंट था, जिसे उनके बेटे ने यादगार बना दिया।

mother retirement son got helicopter ride gifted a plot on moon and mars
Image Source: Your Story

दरअसल, सीकर के लक्ष्मणगढ़ के घस्सू गांव में बिमला देवी सरकारी स्कूल से वरिष्ठ अध्यापिका के पद से रिटायर हुई। उन्होंने तक़रीबन 33 साल का एक लंबा अरसा गांव के बच्चों को पढ़ाने में बिता दिया, शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक भी किया। जिसके बाद उनके बेटे अरविंद भास्कर ने 8 लाख खर्च कर दिल्ली से हेलिकॉप्टर बुलवाया और अपने खेत में हेलीपैड तैयार करवाया।


उसके बाद अरविन्द ने अपने माता-पिता समेत पूरे परिवार को हेलिकॉप्टर की हवाई यात्रा कराई। फिर पूरे गांव में पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। आपको बता दे, अरविंद के पिता सुल्तान सिंह 31 दिसम्बर 2021 को सीनियर टीचर के पद से रिटायर हुए हैं। वे क्षेत्र के दंतुजला ग्राम के सरकारी स्कूल में पोस्टेड थे। माता-पिता दोनों की रिटायरमेंट पार्टी बेटे ने एक साथ की है। 

लग्जरी थार-मंगल-चाँद पर प्लॉट का तोहफा!

mother retirement son got helicopter ride gifted a plot on moon and mars
Image Source: Zee News

यही नहीं अरविंद ने अपने मां के लिए चंद्रमा और मंगल ग्रह पर एक प्लाट खरीदकर गिफ्ट किया। इसका पेमेंट उन्होंने बिटकॉइन व डॉलर में किया, जो तक़रीबन 12 लाख रुपए था। वहीं गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर आने पर बड़ी संख्या में गांव वाले इकट्ठा हो गए। लोगों ने हेलीकॉप्टर के साथ खूब सेल्फी ली।

बेटे ने पहली कमाई से मां के लिए खरीदी थी थार जीप!

mother retirement son got helicopter ride gifted a plot on moon and mars
Image Source: Social Media

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमित M.Sc. (फिजिक्स) B.Ed. हैं। अरविंद ने 2015 में इंजीनियरिंग पास करने के बाद 5 साल खुद की IT कंपनी चलाई थी। उस दौरान हुई इनकम से मां के लिए गिफ्ट खरीदा है। उसके बाद अरविंद ने पायलट की ट्रेनिंग लेने का मन बनाया। अरविंद ने UP के अलीगढ़ में एडमिशन लिया। जंहा से बह पायलट ट्रेनिंग/कोर्स कर रहे है। 

बेटे से मिले सरप्राइज पर मां भावुक हो गईं!

जब औलाद अपने मां-बाप के खास पलों को यादगार बना दे, तब उस खुशी का, उस लम्हें का कोई सानी नहीं होता। और ऐसी ही ख़ुशी हुई अरविन्द की माँ विमला देवी को। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर राइड, गिफ्ट में थार गाड़ी, चांद और मंगल ग्रह पर प्लॉट- सब कुछ बेहद सरप्राइज़िंग है। आज खुशी है कि बेटे को जो संस्कार दिए, यह उनका ही नतीजा है।