माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष और जय श्री राम वाले गमछे में WWE में झंडे गाड़ने बाला इंडियन!

भले ही भारत में क्रिकेट का बोलबाला है लेकिन WWE में दिलचस्पी रखने वाले लोगो की संख्या भी कम नहीं है। भारत में क्रिकेट के साथ WWE और WWF शो काफ़ी लोकप्रिय है। अंडरटेकर, केन, जॉन सीना, द रॉक जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ भारतीय रेसलर "द ग्रेट खली" को कौन नहीं जानता। भारत की तरफ़ से 'द ग्रेट खली' ने भी WWE में खलबली मचा दी थी। वो जिस गेम के मास्टर थे अब उसी में एक नया खिलाड़ी आया है- नाम है वीर महान।
वीर महान की सोशल मीडिया पर भी ज़बर्दस्त चर्चा हो रही है। WWE में प्रवेश करने के बाद वीर महान का भारतीय लुक और स्टाइल लोगों को आकर्षित कर रहा है। वो WWE के रिंग में तिलक लगाकर, रुद्राक्ष की माला और भगवा शॉल पहनकर उतरता है। भारतीय संस्कृति से इतना जुड़ा है कि पहले नमस्ते करता है फिर पहलवानी।
कौन है वीर महान?
भले ही भारत में क्रिकेट का बोलबाला है लेकिन WWE में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए "द ग्रेट खली" के बाद भारत के वीर महान (Veer Mahaan) एक जाना पहचाना नाम बन चुका है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यूपी के भदोही का रहने वाला रिंकू सिंह, वीर महान कैसे बना ये कहानी एकदम फिल्मी है। जानने के लिए आपको पूरी कहानी ध्यान से पढ़नी होगी।
आपको बता दे, वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है और वो उत्तर प्रदेश के रविदास नगर ज़िले के गोपीगंज में 8 अगस्त 1988 को पैदा हुए थे। उनकी हाइट लगभग 6 फुट चार इंच बताई जाती है। रिंकू सिंह के पिता ट्रक चालक का काम करते हैं। उनके 9 बच्चे हैं। वो अपने भाई और बहनों में सबसे छोटे है।
बेसबॉल से तय किया अमेरिका तक का सफर
उन्हें बचपन से ही खेलने का शौक़ रहा है और वो पहलवानी भी करते रहे हैं। स्कूल के दिनों में रिंकू सिंह भाला फेंका करते थे। यानी जेवलिन थ्रोअर थे। BBC की रिपोर्ट अनुसार, उन्हें भालाफेंक में जूनियर नेशनल में पदक भी मिला है। इसके बाद उन्होंने बेसबॉल में हाँथ आजमाया, और अपने मज़बूत शरीर और रफ़्तार के कारण उन्होंने एक बेसवॉल टैलेंट शो भी जीत लिया।

NDTV के अनुसार, WWE सुपरस्टार्स ने बताया कि रिंकू सिंह ने इस शो में 87 मील प्रतिघंटे यानी 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से बेस बॉल फेंकी थी और नंबर एक पर रहे थे। इस कहानी के ऊपर हॉलीवुड में एक फ़िल्म भी बनी है।
इसके बाद रिंकू सिंह की रूचि बेसबॉल में बढ़ गई। वो बेसबॉल में करियर बनाने के लिए अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने अलग-अलग बेसबॉल टीमों में हिस्सा लिया। इसके बाद रिंकू सिंह राजपूत पेशेवर अमेरिकी बेसबॉल टीम में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। इस बारे में वीर महान कहते है कि:-

"उनकी जर्नी जेवलिन थ्रोअर से शुरू हुई थी। प्रोफेशनल जेवलिन थ्रोअर के साथ वो अमेरिका आए फिर बेसबॉल खेलता रहा, इसके बाद यहां से उनका WWE का सफर शुरू हुआ। उन्होंने अपने बातचीत में ये भी कहा कि, बेसबॉल के बाद जो WWE का सफर शुरू हुआ वह काफी शानदार रहा था।
WWE रिंग में उतरा भारतीय पहलवान!
साल 2018 में रिंकू सिंह ने बेसबॉल खेल को अलविदा कह दिया। उसके बाद उन्होंने पेशेवर रेसलिंग की तरफ़ ध्यान देना शुरू किया, और साल 2018 में ही अपनी कद काठी और भारी भरकम शरीर की बजह से उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ हो गया।

जिसके बाद तो "वीर महान" इंडियन रेसलर "द ग्रेट खली" की तरह WWE की रिंग में छा गए। और एक के बाद एक कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिंग में धुल चटाकर भारत का नाम रौशन कर दिया। "वीर महान" की पहचान सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति से भी होती है।
भारतीय संस्कृति वीर महान का ट्रंप कार्ड!
जब स्मार्टफ़ोन नहीं थे तब WWE के खिलाड़ी अपने ट्रंप कार्ड से चर्चित होते थे। इस ट्रंप कार्ड में WWE के रेसलर की लंबाई, वज़न आदि की जानकारी होती थी। लेकिन अब सोशल मीडिया के दौर में भारतीय संस्कृति वीर महान का ट्रंप कार्ड बन गई। वीर महान के मज़बूत शरीर के बारे में बात करे तो उनकी ऊंचाई 6 फ़ुट 4 इंच और वज़न 125 किलो है।

WWE के शो में वीर महान असल भारतीय स्टाइल में दिखाई देते हैं। उनके भुजाओं तक आने वाले बाल, काली आंखें, लंबी दाढ़ी और माथे पर लगे चंदन के साथ उनका व्यक्तित्व और भी भव्य दिखता है। इसके साथ ही, इनके लुक की सबसे ख़ास बात है माथे पर लगा पारंपरिक भारतीय चंदन।

वीर महान WWE के रिंग में तिलक लगाकर, रुद्राक्ष की माला और भगवा शॉल पहनकर उतरता है। भारतीय संस्कृति से इतना जुड़ा है कि पहले नमस्ते करता है फिर पहलवानी। बांह पर राम का टैटू है और सीने पर मां लिखा है। वो गले में रुद्राक्ष की माला और काले कपड़े पहनते हैं। इस लुक में वो अलग ही दिखाई देते हैं।
आर्थिक तंगी में गुजरा शुरूआती दिन!

WWE सुपरस्टार ने बताया कि पिता जी एक मामूली ड्राइवर थे, तो ऐसे में पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती थी। मेरा सपना था कि वो जल्द से जल्द घर से बाहर निकलूं और खुद से काम करने जाऊ जिससे मैं अपने पिता जी को काम से रिटायर कर सकूं। जिसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करना जरुरी था।
आर्मी में जाना था सपना!

WWE के भारतीय सुपरस्टार के अनुसार, उनका सपना आर्मी में जाने का था। मेरे दो भाई आर्मी में थे जिसके कारण मैं भी जाना चाहता था, इसके लिए मैंने आर्मी की भर्ती के लिए भी गया था लेकिन उम्र पूरा नहीं होने के कारण मैं वहां नहीं जा पाया। इसके बाद तो "रिंकू सिंह" ने "वीर महान" बनने तक का सफर कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया। जो आज करोडो भारतीयों के लिए प्रेरणा है।