जानिए कौन हैं IAS कीर्ति जल्ली? जो बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कीचड़ में उतरींं!

एक तरफ जहां दिल्ली में एक आईएएस दंपति सुविधाओं का दुरुपयोग करते हुए पाए गए, तो वहीं इसी बीच असम में बाढ़ के हालातों में एक आईएएस अधिकारी कीचड़ में उतरकर लोगों की मदद करती दिखी। IAS अधिकारी कैसे होते हैं? इस बड़े सवाल का सटीक जवाब असम के कछार जिले में तैनात डिप्टी कमिश्नर कीर्ति जल्ली ने अपने काम से दिया है।
चारों तरफ पानी ही पानी, नावों पर सवार होकर जान बचाते लोग, टूटे-फूटे घर, पानी में डूबे रेलवे ट्रैक, एयरलिफ्ट करते भारतीय वायुसेना के जवान, तबाही का मंजर... हाल ही में आपने असम की बाढ़ की ऐसी तस्वीरें जब सामने आई तो IAS कीर्ति जल्ली ने बाढ़ प्रभावित कछार जिले में हालात का जायजा और लोगों की मदद दफ्तर में बैठकर मीटिंग करके नहीं, बल्कि ग्राउंड पर जाकर की।

जिसमें उन्हें दलदल में तब्दील हो चुकी कच्ची सड़कों पर चलते हुए, बाढ़ से बर्बाद हो चुके लोगों का दर्द बांटते हुए और कीचड़ में नंगे पांव चलकर नुकसान का जायजा लेते हुए देखा गया। और अब इस IAS अधिकारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे है।
कीचड़ में पैदल चलीं IAS अधिकारी, लोगों की मदद की!
बाढ़ और भूस्खलन की वजह से असम के लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। राज्य के 22 जिलों में बाढ़ के पानी से सात लाख से ज्यादा लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। हर तरफ तबाही का मंजर है और कीचड़ ही कीचड़ भरा दिखा। इसी बीच कछार जिले की उपायुक्त IAS कीर्ति जल्ली लोगों की मदद के लिए खुद मैदान में उतर आईं। नाव पर बैठकर हालात का जायजा लिया। कीचड़ में घुसीं और लोगों की मदद की।

आईएएस अधिकारी कीर्ति जल्ली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और साधारण महिलाओं की तरह ही लोगों के बीच जाकर हालातों का जायजा ले रही हैं। जल्ली ने बाढ़ के पानी के बीच प्रभावित लोगों के साथ खड़े होकर उनकी परेशानी भी सुनी।

फोटो में आईएएस अधिकारी जल्ली एक अन्य महिला के साथ एक नाव में खड़ी मुस्कुरा रही हैं। दोनों के ही पांव कीचड़ से सने हुए हैं। बताया जा रहा है कि असम में बाढ़ के बीच लोगों की मदद करने के लिए, उनकी दिक्कतें सुनने के लिए आईएएस अधिकारी कीर्ति जल्ली सीधे जमीन पर उतर गई।
कौन हैं कीर्ति जल्ली?

कीर्ति जल्ली का जन्म हैदराबाद के बरेंगल जिले में हुआ था। 1989 में जन्मी कीर्ति जल्ली 2012 में IAS अधिकारी बनीं। जिसके बाद, उन्होंने असम बराक घाटी के हैलाकांडी जिले में पहली महिला जिला उपायुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। कीर्ती जल्ली के बेहतरीन काम को देखकर उनका ट्रांसफर असम के कछार जिले में कर दिया गया था। तब से IAS ऑफिसर जल्ली पूरी लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।
शादी के अगले ही दिन ड्यूटी पर पहुंच गई
आपको बता दे, कीर्ति जल्ली को असम में काफी लोग पसंद करते हैं। उन्होंने कछार जिले के आदित्य शशिकांत से भी शादी की। वो कोरोना काल में भी चर्चा में रही थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि कीर्ति जल्ली ने शादी के अगले दिन ही ऑफिस ज्वाइन कर लिया था।

वंही भीषण बाढ़ के दौरान जल्ली ने कछार जिले में जिला उपायुक्त होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया, लोगों का दर्द जाना, और उनकी परेशानियों का समाधान किया।

फ़िलहाल, लोग कीर्ति जल्ली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे होते हैं IAS अधिकारी। वहीं जैसे ही उनकी अब बाढ़ के दौरान लोगों की मदद की तस्वीर वायरल हुई तो लोगों ने दिल्ली के आईएएस कपल को इनसे सीख लेने की सलाह दी।