मिलिए देश की सबसे छोटे हाइट की वकील से, कभी लोग बनाते थे मजाक...अब ठोकते हैं सलाम!

 | 
Advocate Harvinder Kaur Story

'कभी किसी को मुकम्‍मल जहां नहीं मिलता...मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्‍हें भले ही बहुत कुछ न मिला हो, मगर वह अपने हौसलों के बल पर अपने सपनों को पूरा करके दिखाते हैं। इन्हीं में से एक हैं हरविंदर कौर। पंजाब के जालंधर कोर्ट की एडवोकेट हरविंदर कौर उर्फ रूबी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए समाज में अपनी मुकाम हासिल की है। 

24 साल की हरविंदर कौर काबिलियत में किसी से कम नहीं, मगर उनके छोटे कद (Short Height) की वजह से अक्‍सर उन्‍हें लोगों के तंज का निशाना बनना पड़ा। उनकी हाइट महज 3 फिट, 11 इंच है। मगर इसके बावजूद उन्‍होंने इसे अपने लक्ष्‍य के आड़े नहीं आने दिया। तो आइये जानते है, हरविंदर कौर की कहानी। 

हाइट 3 फीट 11 इंच! कभी लोग उड़ाते थे मजाक

Advocate Harvinder Kaur
Image Source: Advocate Harvinder Kaur

24 साल की हरविंदर कौर भारत की सबसे छोटे कद की एडवोकेट हैं। उनकी हाइट 3 फीट 11 इंच है। एक समय  वह लोगों का ताना सुनती थीं। आज वह न केवल लोगों की न्याय दिलाने के लिए कोर्ट में उनकी लड़ाई लड़ती हैं, बल्कि अपने साहस के जरिये अपने जैसे अन्‍य लोगों के लिए प्रेरणा बन गईं। 

सपना एयर होस्‍टेस बनने का

एक रिपोर्ट के मुताबिक हरविंदर कौर का सपना एयर होस्‍टेस बनने का था, मगर उनकी कम हाइट की वजह से यह पूरा नहीं हो सका। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बताया था कि उन्‍होंने हॉकी खेलना चाहा पर अपने कद की वजह से इसे भी नहीं खेल सकीं। उनकी लंबाई नहीं बढ़ रही थी तो परिवार के लोगों ने कई डॉक्टरों को दिखाया। मेडिकेशन हुआ, योग कीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

Advocate Harvinder Kaur
Image Source: Advocate Harvinder Kaur

छोटे कद के लिए उन्‍होंने कई जतन किए, मगर नतीजा कुछ नहीं निकला। स्थिति यहां तक हो गई कि लोगों के मजाक से बचने के लिए उन्‍होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। वह कहती हैं कि एक समय लोग उनका मजाक उड़ाते थे। इससे उन्हें सुसाइडल विचार भी आते थे। 

फ़िलहाल बकील मगर सपना जज बनने का 

Advocate Harvinder Kaur
Image Source: Advocate Harvinder Kaur

हरविंदर ने एयर होस्टेस बनने का सपना तो छोड़ दिया, लेकिन वह अपनी पहचान बनाने के दृढ़ संकल्प से नहीं हटीं। 12वीं करने के बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई करने का प्लान किया। लॉ की पढ़ाई करके वह एडवोकेट बन गईं। अब उनका सपना जज बनने का है, और इसके लिए वह दिन रात तैयारी कर रही हैं। 

कोर्ट में भी उड़ा मजाक

फिलहाल वह जालंधर कोर्ट में कार्यरत है। मगर यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। लोग उनके छोटे कद का मजाक बनाते थे।  वह कहीं बाहर जाती थी और जो लोग उन्हें नहीं जानते हैं तो बच्ची समझ लेते हैं। कई बार कोर्ट रूम के रीडर ने कहा है कि बच्ची को वकील का ड्रेस पहनाकर क्यों लाए हैं। इसके बाद वकील साथियों को बताना पड़ा कि ये एडवोकेट हैं। 

Advocate Harvinder Kaur
Image Source: Advocate Harvinder Kaur

आपको बता दे, हरविंदर के पिता शमशेर सिंह फिल्लौर में ट्रैफिक पुलिस में एएसआई हैं। वहीं, माता सुखदीप कौर हाउस वाइफ हैं। वह वकील के साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, यहां उनके हजारों फॉलोअर हैं।