39 साल से दो कप चाय पीकर सेहतमंद है साध्वी, 3 बजे के बाद पानी भी नहीं लेतीं!

अगर हम एक दिन खाना न खाएं तो कैसा हाल हो जाता है, आंते सूखने लगती है... पेट में चूहे कूदने लगते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाने जा रहे है जिन्होंने 39 सालों से अन्न का एक दाना नहीं खाया है। जी हां, ये महिला सिर्फ 2 कप चाय पीकर दिनभर गुजार देती है। अचरज की बात है कि बावजूद इसके वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला का नाम विमलयशा है, और सोशल मीडिया पर इनकी स्टोरी वायरल हो रही है। तो क्या इनकी सेहत के पीछे का राज? चलिए हम आपको बताते है।
39 साल से अन्न का एक दाना नहीं खाया!
रामबाग दादावाड़ी में 18 वर्ष से निवास कर रहीं साध्वी विमलयशा ने 39 वर्षों से अन्न का एक दाना नहीं खाया है। वे दिन में सिर्फ दो कप चाय पीती हैं। पहली चाय वो सुबह 7.30 बजे पीती हैं और दूसरी चाय 11.30 से 12 बजे के बीच में पीती हैं। लेकिन इनसबके बाबजूद 62 वर्ष की आयु में भी उन्हें किसी तरह की शारीरिक बीमारी नहीं है। यहां तक चाय से लोग अक्सर एिसडिटी होने की शिकायत करते हैं, लेकिन साध्वी विमलयशा को कभी इसकी भी शिकायत नहीं हुई।

खासबात ये है कि दिनभर अपने सभी काम ये बड़ी आसानी से कर लेती हैं। डॉक्टर्स भी इन्हें देखकर हैरान हैं कि आखिर विमलयशा इतनी एनर्जी कहां से लाती हैं। साध्वी जी का मेडिकल चेकअप करने वाले चेस्ट फिजिशियन डॉ. रूपेश मोदी कहते हैं कि वे 62 वर्ष की आयु में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें कोई बीमारी नहीं है। यह हैरानी की बात है कि वे पूरा दिन सिर्फ दो कप चाय पर बिताती हैं, फिर भी दिनभर ऊर्जावान रहती हैं।
कैसे पूरे दिन बनी रहती हैं ऊर्जावान?
साध्वी विमलयशा ने 14 मई 1975 को अक्षय तृतीया के मौके पर दीक्षा ग्रहण की थी। विमलयशा का कहना है कि जब तक आप मन से किसी काम को नहीं करते वो नहीं होता है, लेकिन एक बार मन से किसी काम को करने की ठान ले तो कठिन से कठिन काम भी पूरे हो जाते हैं। वे कहती हैं कि संयम, त्याग ही जीवन का सबसे बड़ा संकल्प है। हमारा जीवन तो त्यागमयी है।
साधु जीवन है, जितना त्याग करेंगे उतना ही आगे बढ़ेंगे। मन भटकता तो है, लेकिन भटकते मन को रोकना भी अपने हाथ में होता है। आपको बता दे, साध्वी के इस तप और संकल्प की वजह से उन्हें लोग चाय वाली म.सा. के नाम से जानते हैं।
फिटनेस को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं!
साध्वी विमलयशा की फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान है। डॉक्टर्स का कहना है कि 62 साल की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके शरीर में कोई बीमारी नहीं है वो दिनभर ऊर्जावान महसूस करती हैं। डॉ. मोदी कहते हैं, ‘दो कप चाय के बाद 18 से 19 घंटे का उपवास हो जाता है।
यह इंटरमिटेंट फास्टिंग की श्रेणी में आता है। एक कप चाय में लगभग 150 कैलोरी होती है यानी दो कप चाय से शरीर को 300 कैलोरी मिल जाती है। चाय इम्युन सिस्टम को बूस्ट करती है। कैंसर और कार्डियक डिसीज में भी प्रोटेक्शन देती है।