VIDEO: एक हाथ में बच्चा, दूसरे में बैग... प्लेन में महिला ने पैर स्ट्रेच करके दिखाया स्टंट...हुआ वायरल!

कहीं भी घूमने का असली मजा तभी है जब आप अपने साथ कम बैग ले जाएं। मगर कुछ लोगों के लिए मल्टी-टास्किंग यानी एक साथ कई काम करने में महारत हासिल होती है। वंही बच्चे को गोद में लेकर यात्रा करना आसान नहीं होता। हाल ही में सोशल मीडिया में एक महिला की वायरल वीडियो ने तहलका मचा दिया है। जिसने भी वीडियो देखा बस देखता रह गया। क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी? आइये हम आपको बताते है।
एक हाथ में बच्चा, दूसरे में बैगः प्लेन में महिला वायरल स्टंट!
सोशल मीडिया पर एक मल्टीटास्किंग मम्मी का वीडियो बवाल काट रहा है। जिसमे एक महिला अपने एक हाथ में बच्चा लिए हुआ और दूसरे हाथ में बैग। और मल्टीटास्किंग भी कहीं चलते-फिरते नहीं, प्लेन में उड़ते हुए। ये सुपरमॉम अपने पैरों का इस्तेमाल कर प्लेन का ओवरहेड कम्पार्टमेंट को बंद करती दिख रही हैं। मानों वह कोई जिमनास्ट हो या उसके लिए एक आम बात हो।

इस Viral Video को ट्विटर पर फिगेन नाम की यूजर ने शेयर किया है। वायरल वीडियो एक प्लेन के अंदर का है। इसमें एक महिला दिख रही है, जो प्लेन से उतरने से पहले अपना बैग ओवरहेड कम्पार्टमेंट से निकालती है। उसके एक हाथ में बच्चा था, इसके बाद भी वह किसी से भी अपना सामन उतरवाने के लिए मदद नहीं मांगती। झटके से एक बड़े से ट्रॉली बैग को ऊपर बने केबिन से आसानी से उतार लेती है।
OMG so cool! 👍🤣🤣pic.twitter.com/sFZeCiiB9U
— Figen (@TheFigen) May 11, 2022
इसके बाद केबिन को दोबारा बंद करने के लिए भी फ्लाइट अटेंडेंट से मदद मांगने के लिए मुड़कर भी नहीं देखती बल्कि अपने सीधे पैर को हवा में ले जाती है और बड़ी ही आसानी से केबिन को बंद कर देती है। मानो जैसे उसके लिए यह रोज का काम हो।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन!
इस महिला के इस कारनामे को देख लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस महिला का यह छोटा सा स्टंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक करीब 23 लाख लोग देख चुके हैं। 7 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।


एक यूजर ने लिखा, “मां होना कोई मज़ाक की बात नहीं है, कभी कभी आप चाहते हो कि आपके एक्स्ट्रा हाथ-पैर हों।” जॉन नाम के यूजर ने फ्लेक्सिबल लिख कर एक GIF शेयर किया। किसी ने तो ये तक बोल दिया ये बच्चा इसका नहीं है। कमर देखी है? शायद नेचुरल बर्थ से बच्चा हुआ होगा।
Flexible! pic.twitter.com/Y3j0RHCxaK
— John (@fastcobra2019) May 11, 2022
एक यूजर ने तो इस वीडियो को आठ बार देख लिया। कई सारे यूजर्स महिला की फ्लेक्सिबिलिटी की तारीफ कर रहे हैं, कि ऐसी फ्लेसिबिलिटी हमको मिल जाए तो मज़ा ही आ जाए। फ़िलहाल मामला सोशल मीडया पर वायरल हुआ पड़ा है। अगर इस वीडियो को देखकर आपके मन में भी कोई सवाल उठ रहा हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।