ऐसा देश है मेरा! भाइयो को राखी बांधने जा रही महिला को दिखा घायल तेंदुआ, सलामती के लिए बांधी राखी!

 | 
tendua rakhi

राखी का पर्व भाई-बहन का एक खूबसूरत दिन होता है। रक्षाबंधन का पर्व सनातन परंपरा में प्राचीनकाल से ही चला आ रहा है। और इस बार पूरे देश में राखी का त्योहार 11 और 12 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। वैसे तो लाखों भाई-बहनों ने राखी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, लेकिन एक महिला की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही। जिसने उन्होंने एक घायल बेजुबान जानवर को राखी बांधी। और अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल छू जा रही है।‌ क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है। 

रक्षाबंधन पर घायल लेपर्ड को भी मिली बहन!

lepord rakhi
Image Source: Social Media

जानवर और इंसानी रिश्तों के कई खूबसूरत उदाहरण अक्सर हमें सुनने या देखने को मिल जाते हैं। वो रिश्ता फिर चाहे घर के पालतू जानवर से हो या फिर दर्द झेल रहे किसी जंगली जानवर से। ऐसा ही कुछ राजस्थान में गुरुवार को रक्षाबंधन पर देखने को मिला। जब एक घायल लेपर्ड का दर्द पीहर जा रही महिला से देखा नहीं गया और उसने प्यार और हमदर्दी से उसे राखी बांधी। 

घायल तेंदुए की सलामती के लिए बाँधी राखी!

दरअसल, मामला राजसमंद के देवगढ़ तहसील का है। यहां पानड़ी गांव के रास्ते में करीब तीन साल के एक घायल लेपर्ड की सूचना वन विभाग को मिली थी। जब तक कर्मचारी वहां पहुंचते लोगों की भीड़ लग गई। घायल लेपर्ड के साथ लोग सेल्फी ले रहे थे और किसी न किसी तरह उसे परेशान कर रहे थे। 

lepord rakhi
Image Source: Social Media

इस बीच वहां से निकल रही स्थानीय निवासी लीला कंवर नराणा को भीड़ और घायल लेपर्ड नजर आया। उसने कार रुकवाई तो वह चौंक गई। अपने पीहर धूकल खेड़ा रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने जा रही लीला ने लोगों को लेपर्ड से दूर रहने के लिए कहा और कुछ मिनट उसके पास ही बैठी रही। लेपर्ड की तकलीफ देखकर वह काफी भावुक हो गई और उसके स्वस्थ होने की कामना करते हुए उसके पंजे पर राखी बांध दी।

IFS अधिकारी ने शेयर की तस्वीर!

भारतीय वन (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'भारत में सदियों से, मनुष्य और जानवर जंगली के लिए बिना शर्त प्यार के साथ रहते आए हैं। राजस्थान में, एक महिला हमारे लिए इस निरंकुश प्रेम को दिखाती है। वन विभाग को सौंपने से पहले बीमार तेंदुए को राखी बांधती है।'


वंही अब सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई जा रही है। जिसमे घायल तेंदुए को राजस्थान में एक महिला राखी बांधते हुए नजर आ रही है। इस महिला का बेशर्त यह प्यार सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है। इस फोटो में गुलाबी साड़ी पहने महिला को सिर ढके हुए, घायल तेंदुए को स्थानीय वन विभाग को सौंपने से पहले राखी बांधते हुए दिखाया गया है।

इंटरनेट पर शेयर किए जाने के बाद से, यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। ट्विटर पर 900 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। अब तक 90 से ज्यादा यूजर्स ने पोस्ट को री-ट्वीट किया है। वहीं ट्विटर यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में ढेरों कमेंट कर महिला की खूब सराहना कर रहे हैं।

lepord rakhi
Image Source: Social Media

एक शख्स ने कमेंट करके लिखा कि ऐसा ही होना चाहिए। हमें जंगलों और वन्य जीवन के साथ सह-अस्तित्व की जरूरत है। भगवान ने सभी प्रकार के जीवन बनाए हैं और दुनिया केवल इंसानों के लिए नहीं है, जबकि एक दूसरे यूजर ने कहा कि ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है, जहां पर एक महिला खतरनाक जानवर को भी दुलार कर रही है।

lepord rakhi
Image Source: Social Media

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'राखी बांधना प्रतीकात्मक है, प्यार और स्नेह बहुत सुंदर है। जैसा कि महिला ने दिखाया और हमारे जंगलों की देखभाल करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी तालियां।'