VIDEO: पति का हाथ छुड़ाकर बीच बाजार प्रेमी के साथ भागी पत्नी, मगर CCTV में हो गई कैद!

 | 
shadi

बिहार के मुंगेर से एक चौंकाने वाला सामने आया है। जंहा शादी के एक हफ्ते बाद पति के साथ चूड़ी खरीदने बाजार गई दुल्हन फिल्मी स्टाइल में पति के सामने ही उसका हाथ छुड़ा प्रेमी संग फरार हो गई। स्कॉर्पियो से आए पत्नी के प्रेमी को उसे ले जाते पति देखता ही रह गया। वह जब तक कुछ समझता तब पत्नी भरे बाजार के बीच से नौ-दो-ग्यारह हो चुकी थी। क्या है पूरा मामला? आइये हम आपको बताते है। 

पति का हाथ छुड़ाकर प्रेमी के साथ भागी पत्नी!

मामला बिहार के मुंगेर छेत्र का बताया जा रहा है। जंहा शादी के महज 7 दिन बाद पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने रोकने की कोशिश की तो उसे धमकी दी और स्कॉर्पियो में बैठकर चली गई। हालाँकि बाजार में प्रेमी संग भागने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

shadi
Image Source: Bhaskar

दरअसल, 14 जून को मोनी कुमारी की शादी विवेक संग हुई थी। विवेक ने बताया कि 18 जून को उसकी पत्नी मायके चली गई। 21 जून को वापस आई और 22 जून की शाम उसके साथ चूड़ी खरीदने बाजार चलने को कहा। इसके बाद बह मोनी को  कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक स्थित चूड़ी बाजार ले गया। 

अभी हम चूड़ी बाली दुकान के नजदीक पंहुचे ही थे कि, तभी मेरी पत्नी मेरा हाथ छुड़ाकर एक दूसरे युवक का हाथ पकड़ ली और सड़क पर खड़े स्कार्पियो पर बैठ कर चली गई। पति ने बताया कि वे दोनों बीच बाजार में भागते हुए गए। उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसने कहा, 'मेरा पीछा मत करो अब मैं इसी के साथ रहूंगी।'

shadi
Image Source: Viral Video ScreenShot

इसके बाद स्कॉर्पियो से आए पत्नी के प्रेमी को उसे ले जाते देखता ही रह गया। वह जब तक कुछ समझता तब पत्नी भरे बाजार के बीच से नौ-दो-ग्यारह हो चुकी थी। घटना के बाद पति विवेक अपनी मां और बहन के साथ कोतवाली थाना पहुंचा।

प्रेमी संग भागने का वीडियो वायरल!


आपको बता दे, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि महिला एक लड़के का हाथ पकड़कर बीच बाजार दौड़ रही है। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार!

इस संबंध में विवेक की मां कंचन देवी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।  इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर बेगूसराय स्टेशन से नवविवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 6 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने ही 22 जून को फोन कर प्रेमी को बुलाया था और उसे साथ ले जाने के लिए कहा था।

Shadi
Image Source: Bhaskar

दोनों दिल्ली भागने की प्लानिंग कर रहे थे, तभी पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस कोर्ट आदेश अनुसार आगे की कार्यबाही करेगी। मामला प्रेम प्रसंग का है। फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है।

प्रेमी के साथ ही जाना था, तो शादी न करती!

shadi
Image Source: Bhaskar

आपको बता दे, इस बारे में विवेक की मां कंचन देवी ने बताया कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। हमारा एक ही लड़का है। बड़े धूमधाम से शादी की थी, लेकिन बहू गलत निकल गई। विवेक की मां का कहना है कि अगर बहु को प्रेमी के साथ ही भागना था तो शादी ना करती। कम से कम हमारा घर तो ना उजाड़ती।