क्रिस गेल से मिले विजय माल्या, लोग बोले- हमारे पैसे कब लौटाओगे... कभी SBI वालों से मिल लो!

 | 
vijay malya

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व मालिक और भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या ने गेल के साथ सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके बाद माल्या और गेल दोनों ट्रोल हो गए। क्या है पूरा मामला? आइये हम आपको बताते है। 

क्रिस गेल से मिले विजय माल्या!

टी-20 क्रिकेट में धमाल मचाने वाले क्रिस गेल अक्सर अपने गानो और पार्टियों की बजह से सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में क्रिस गेल ने विजय माल्या से मुलाकात की, जिसे भारत के भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर को साझा किया है। भगोड़े घोषित हो चुके माल्या ने गेल के साथ फोटो ट्वीट की और लिखा:-

'मेरे दोस्त क्रिस्टोफर हेनरी गेल तुमसे मिलकर अच्छा लगा। जब से मैंने गेल को बेंगलुरु टीम में लिया तब से हमारी दोस्ती कमाल की है।'


सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए दोनों!

आपको बता दे, माल्या ने जैसे इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वो जमकर ट्रोल होने लगे। फैन्स ने कमेंट में लिखा कि कभी वक्त निकालकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वालों से भी मिल लो। एक फैन ने फोटो को ज़ूम कर लिखा कि सर, टेबल पर सलाद गिर गया है थोड़ा। वंही एक अन्य यूजर ने लिखा, हमारे पैसे कब लौटाओगे। इस तस्वीर पर ऐसे ही मज़ेदार कमेंट्स देखने को मिले। 

vijay malya

एक यूजर ने लिखा- पैसे कब दोगे तुम? तुमने मुझसे 2 रुपए उधार लिए थे। याद है जब तुम देश छोड़कर भाग गए थे तब मैंने तुमको 2 रुपए वाला बिस्कुट दिया था। पैसे दे दो।

vijay malya

एक और यूजर ने लिखा- क्या भाई तुझे भी लूटके भागना है। यूजर का इशारा क्रिस गेल की ओर था, जो माल्या से मिलकर खुश दिख रहे थे।

vijay malya

अक्कू नाम के एक यूजर ने विजय माल्या और क्रिस गेल को टैग करते हुए लिखा- दादा जी अय्याशी बंद करो और मेरे अकाउंट में पैसे डाल दो।

माल्या की IPL टीम में रह चुके हैं क्रिस गेल!

vijay malya

आपको बता दे, विजय माल्या ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के मालिक है। और क्रिस गेल IPL में पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। शुरुआत में जब आईपीएल की पार्टियां काफी सुर्खियों में रहती थीं, तब विजय माल्या ही इन पार्टियों की रौनक होते थे। हालांकि, जब 9,000 करोड़ रुपए के फ्रॉड केस विजय माल्या पर चला तो बह भारत से भाग गए। उसके बाद से ही वह वापस नहीं आए हैं।