पकड़ौआ विवाह: घर से इलाज करने निकला था डॉक्टर, लड़की बालो ने अपहरण कर जबरन कराई शादी!

बिहार के बेगूसराय जिले में अपहरण कर पकड़ौआ विवाह करवाने का मामला सामने आया है। जंहा मवेशियों का इलाज करने निकला एक वेटनरी डॉक्टर को पकड़कर उसका जबरन विवाह कर दिया गया। फ़िलहाल लड़के वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस डॉक्टर की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है। तो आइये जानते है क्या है पूरा मामला?
घर से इलाज करने निकला था डॉक्टर!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला बिहार बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के पिढोली गांव का है। यहां के निवासी सुबोध कुमार झा अपने परिवार सहित गांव में रहते है, इन्ही का एक बेटा सत्यम मवेशियों का इलाज करने का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर उनका बेटा ग्रामीण चिकित्सक (वेटनरी डॉक्टर) सत्यम कुमार मवेशी का इलाज करने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटा।

मंगलवार को सुबह सुबोध कुमार झा के मोबाइल पर एक वीडियो आया। यह वीडियो उनके बेटे सत्यम की शादी का था। जिसमें मंदिर में सत्यम और उसके साथ दुल्हन के कपड़े में एक लड़की बैठी हुई थी। आस-पास लोगों की भीड़ थी और पंडित मंत्रोच्चारण कर रहा था। स्पष्ट है कि शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। इस वीडियो को देखने के बाद परिवारवालों के होश उड़ गए।
'आरोप- लड़की वालों ने अपहरण किया और शादी करवा दी'
लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोमवार की दोपहर सत्यम कुमार मवेशी का इलाज करने के लिए घर से निकला था। उनका आरोप है कि सत्यम कुमार को मवेशी का इलाज करने के लिए हसनपुर गांव के विजय सिंह ने बुलाया था। उसके बाद उसका अपहरण कर लिया और जबरन शादी करा दी गई।
बिहार में डॉक्टर का हुआ पकड़ौआ विवाह:
— News24 (@news24tvchannel) June 14, 2022
◆बेगूसराय में एक वेटनरी डॉक्टर घर से मवेशियों का इलाज करने निकला था। रास्ते में उसका अपहरण किया गया और मंदिर में शादी करा दी गई pic.twitter.com/0NLZWm3uKD
बिहार में एक डॉक्टर का हुआ पकड़ौआ विवाह कराया गया। इसके बाद शादी का वीडियो डॉक्टर के घरवालों को भेजा गया।
— Shivam Bajpai (@JBreakingBajpai) June 14, 2022
मामला बेगूसराय जिले का है। पिढ़ौली गांव के रहने वाले सुबोध कुमार झा को मोबाइल पर वीडियो मिला, जो उनके बेटे सत्यम की शादी का था। डॉ. की बरामदगी न हो पाई है।#BiharNews pic.twitter.com/iuw65vYrex
जब बेटा देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए, उन्होंने अगली सुबह तलक इन्तजार करने की सोची। लेकिन मंगलवार को बह देखते है कि एक वीडियो उनके मोबाईल पर आया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि, लड़की वालों ने खुद यह वीडियो भेजा है। जिसमे सत्यम की शादी होते हुई दिखाई दे रही है।
लड़के वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई!
फ़िलहाल लड़के के परिजनों ने तेघड़ा थाने में आवेदन देकर अपने बेटे के अपहरण कर शादी कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई और सत्यम की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वंही इस मामले में तेघरा थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि पुलिस प्रेम प्रसंग मान कर मामले की जांच कर रही है।

फ़िलहाल इस मामले में कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता है कि सत्यम की शादी जबरिया हुई या मर्जी से। इस बात का खुलासा सत्यम की बरामदगी के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। सत्यम के मिलने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी शादी कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बिहार में दशकों से होता आ रहा है ‘पकड़ौआ विवाह’
आपको बता दे, ‘पकड़ौआ विवाह’ होना बिहार में कोई नया नहीं बल्कि दशकों से यह प्रथा चलती आ रही है। यंहा कोई लड़का अच्छा कमाने बाला, ठीक-ठाक दिखने बाला मिल जाए तो समझिये कब धर लिया जाए पता नहीं चलता। और बिना लड़के की मर्जी पूछे ‘पकड़ौआ विवाह’ कर दिया जाता है। यानी लड़का-लड़की राजी हो या ना हो घरबालो कछु फरक नहीं पड़ता। बह सिर्फ अपना पल्ला झाड़ने में लग जाते है।

जानकार ऐसी घटनाओं के पीछे का कारण युवक के घरवालों की दहेज लोलुपता और लड़की पक्ष के द्वारा दहेज देने में असमर्थता मानते हैं। वंही इस तरह की घटनाओ में शिक्षा का अभाव भी कम नहीं आँका जा सकता है।