3.25 लाख/महीना किराया... खोखा है या शोरूम! वायरल खोखेवाले ने बताया कीमत का राज!

उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार के रूप में चर्चित नोएडा से एक चौकाने बाली खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि यंहा एक पान बेचने बाला खोखा सवा तीन लाख रुपये मासिक किराये पर दिया गया। चूँकि एक खोखे के लिए यह रकम काफी ज्यादा है, तो नतीजन खबर सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गई। इस खबर को जिसने भी सुना या देखा बह हैरान रह गया कि एक पान बेचने बाला ब्यक्ति इतनी रकम एक महीने में कैसे अदा किया करेगा। तो आइये हम आपको बताते है इसे जुडी पूरी कहानी क्या है?
3.25 लाख रुपए महीना किराए पर उठा पान का खोखा!
आजतक की एक रिपोर्ट अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा के दिल अड्डा मार्केट के सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन से उतरते ही आपकी नजर सामने एक नारंगी रंग के खोखे पर पड़ती है। इस पर K-1 लिखा है। साइज होगा कोई 7X7 मीटर का। इस सीरीज के करीब 10 खोखे अड्डा मार्केट में नए बने हैं। पान, बीड़ी सिगरेट की इन गुमटियों की पूरे देश में खूब चर्चा है। सबसे ज्यादा वायरल है K-3 नंबर का खोखा। किसी से भी पता पूछिए, आपको वह हाथ का इशारा कर अभी तक बंद पड़ा यह खोखा दिखा देगा। वजह है इसका किराया, जो 3 लाख 25 हजार रुपये महीना है।
1-पान मसाला कैंसर का मुख्य कारक है ?
— Parvez Ahmad (@parvezahmadj) January 13, 2023
2-ध्रूमपान स्वस्थ के लिए हानिकारक है ?
दृश्यात्मक ( बड़े बोर्ड ) काशन लिखना जहां अनिवार्य है -उस पान का डिब्बा (खोखा, गुमटी ) का नोएडा में किराया तीन लाख 25 हजार महीना ? चौंकिए नहीं ये सच है! नीचे खोखों का किराया पढ़ें @_ShivamBhatt का इनपुट pic.twitter.com/tiS7mkrc4Y
जी हां, नोएडा में ये पान का खोखा सवा तीन लाख रुपए महीने के किराए पर उठा है। ये नीलामी सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं। नोएडा में जमीन और दुकानों की कीमत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां खान पान के खोखों की नीलामी लाखों रुपये के मासिक किराए पर की गई है।
नीलामी में जीती खोखे की बोली!
आपको बता दे, नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को जिले के सेक्टर-18 में किराए पर कियोस्क (खोखों) की नीलामी रखी थी। इन 10 खोखों में से सबसे बड़ी बोली सवा तीन लाख रुपये महीना किराए की लगाई गई है। यह बोली सेक्टर-18 में बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले एक दुकानदार सोनू झा ने लगाई है। इस पर एक बार यकीन करना मुश्किल है, लेकिन किराया यही है।
#Noida : सवा तीन लाख रुपए महीने के किराए पर बिका छोटा सा पान का खोखा, नीलामी में बना नया रिकॉर्ड @noida_authority #PanShop #Auction
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 13, 2023
Must Watch: 👇👇 pic.twitter.com/ma3feERS9J
प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने खोखे का आरक्षित किराया 27,000 रुपये महीना तय किया था। अब नीलामी में इससे ऊपर की बोली लगानी थी। वंही इस योजना में 10 खोखे नीलाम किए जाने थे, जिसमे मंगलवार को सात खोखों पर बोली लगाई गई है।
कैसे वसूल होगा खोखे का किराया?
NBT की एक रिपोर्ट अनुसार, आपकी जानकारी के लिए बता दे, NBT की टीम ने जब खोखा किराए पर लेने बाले सोनू झा के पिता दिगंबर झा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वे बिहार के दरभंगा जिले से 1997-98 में नोएडा आए। तब से वह पान, बीड़ी-सिगरेट बेच रहे हैं। अब चाय भी पिलाने लगे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि बेटे ने इतनी महंगी बोली क्यों लगाई?

पूछने पर दिगंबर बताते हैं, 'जब अगले ने 3.10 (लाख रुपये) की बोली लगाई तो मेरा लड़का भी आगे बढ़ गया।' दुकान का किराया 3.25 लाख रुपये प्रति महीना है। इसमें खोखे के अलावा आसपास का थोड़ा सा इलाका भी शामिल है। यह सब बताने के बाद NBT की टीम ने उनसे पूछा किराया-विराया सब ठीक लेकिन इतने ज्यादा किराया चुकाकर रिकवरी और प्रॉफिट कैसे कमाएंगे?

तो इस सवाल का जवाव दिगंबर ने खुलकर नहीं बताया, हालाँकि उन्होंने ये जरूर कहा कि दुकान खुलने का इंतजार कीजिए। यानी सोनू के पिता को पूरा यकीन है कि सब हो जाएगा। बोले तो उनका बेटा 3. 25 जैसा महंगा किराया देकर भी अच्छा खासा पैसा कमा लेगा।