पापा IPS, मां IRS अफसर और अब बेटा बना ऑल इंडिया NEET सेकंड टॉपर, तनिष्का फर्स्ट टॉपर!

आज मेडिकल कालेजों में MBBS एडमिशन के लिए नीट एग्जाम के नतीजे देर रात घोषित कर दिए, जिसमे हरियाणा की तनिष्का यादव ने टॉप किया तो वंही दिल्ली से वत्सा आशीष बत्रा ने दूसरा और कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गांगुले ने तीसरा स्थान हासिल किया। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि, सेकंड टॉपर बत्सा ने अपने भाई के साथ परीक्षा दी थी और दोनों पास हो गए। जंहा वत्सा की रैंक सेकेंड है और वत्सल की 1280 आई है। और ये दोनों IPS अफसर के बेटे है। तो चलिए हम आपको इनकी कहानी बताते है।
पापा IPS, मां IRS अफसर बेटा बना सेकेंड टॉपर!
भास्कर रिपोर्ट अनुसार, दिल्ली निवासी वत्सा आशीष बत्रा और वत्सल आशीष बत्रा, दोनों जुड़वां भाई एक साथ मेडिकल कॉलेज में एग्जाम के लिए बैठे तो नतीजे चौकाने बाले सामने आये। रिजल्ट के बाद देशभर में वत्सा की रैंक सेकंड टॉपर तो जुड़वाँ भाई वत्सल की 1280 रैंक आई। नतीजे घोषित होते ही रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से घोषित रिजल्ट में 9.93 लाख से ज्यादा छात्रों ने पूरे देश में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पास किया है। जानकारी के मुताबिक पास होने वाले छात्रों में यूपी की संख्या सबसे ज्यादा है। वत्सा को इस परीक्षा में 720 में से 715 मार्क्स मिले हैं। अब दोनों का बैकग्राउंड जान लीजिए।
पिता IPS हैं। फिलहाल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में अधिकारी हैं। मां इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज में हैं और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में अफसर हैं। उनसे पूछा कि ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर आने की उम्मीद थी। इस पर वत्सा ने कहा– नहीं। सिंगल डिजिट में रैंक आएगी, ऐसी उम्मीद तो कभी नहीं की थी।
टॉपर बनने की ख़ुशी!
वत्सा ने बताया कि, मैंने 11वीं से ही NEET की तैयारी शुरू कर दी थी। एग्जाम से पहले काफी एंग्जाइटी रहती थी। अगर कोई भी NEET की तैयारी कर रहा है, तो उसे समझना होगा कि इसके लिए आपको 2 साल अच्छे से देने ही होंगे। मैंने यूट्यूब से कई टॉपिक्स के ट्यूटोरियल वीडियो देखे। इससे मुझे काफी मदद मिली।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2022 के परिणाम घोषित किए। राजस्थान की तनिष्का ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। परिक्षा में 17.64 लाख उम्मीदवार शामिल थे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2022
दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा और कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। pic.twitter.com/2Nffh10Lr0
भाई वत्सल के साथ तैयारी करने का बहुत ज्यादा फायदा हुआ। एक-दूसरे के डाउट्स घर पर ही डिस्कस हो जाते थे। बहुत सारी चीजें, जिनके लिए टीचर के पास जाना पड़े, वे हम खुद ही सॉल्व कर लेते थे।
तनिष्का यादव बनी इंडिया टॉपर!
NEET 2022 की परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल करने वाली तनिष्का यादव व अन्य सभी उत्तीर्ण छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। pic.twitter.com/O5NatAqZ86
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 8, 2022
आपको बता दे, तनिष्का को NEET इसमें पहली रैंक मिली है। उनके पिता कृष्ण कुमार और सरिता कुमारी गवर्नमेंट टीचर हैं। तनिष्का ने बताया कि मैंने 11वीं से तैयारी शुरू कर दी थी। लॉकडाउन की वजह से ऑफलाइन स्टडी नहीं हो पाई। उस वक्त काफी प्रॉब्लम आई। मेरा कॉन्फिडेंस भी थोड़ा डाउन हो गया था। पेरेंट्स और टीचर्स की मदद से इस मुश्किल को संभाला। उनकी मदद बूस्टर डोज की तरह थी।
यूपी में पास हुए सबसे ज्यादा छात्र
बता दें कि देशभर से इस परीक्षा में करीब 17.64 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से पास होने वाले 9.93 लाख छात्रों में सबसे ज्यादा 1.17 लाख छात्र यूपी के हैं। हालांकि इस परीक्षा में राजस्थान के 82 हजार से ज्यादा और महाराष्ट्र से करीब 1.13 लाख छात्रों ने परीक्षा में पास कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।