'UP में का बा' गाकर चर्चा में आईं नेहा राठौर बनीं यूपी की बहू, जानें कौन है दूल्हा?

 | 
neha singh rathaur

कभी अपने गाने यूपी में का बा से उत्तर प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गईं हैं। नेहा सिंह राठौर की शादी 21 जून को अंबेडकरनगर के रहने वाले हिंमाशु सिंह से हुई। यह शादी समारोह राजधानी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में संपन्न हुआ। तो ऐसे में सवाल उठता है कि नेहा सिंह आखिर है कौन? जिनकी चर्चा इस बक्त बड़े जोरो से हो रही है। चलिए हम आपको बताते है। 

'UP में अब हमार ससुराल बा...'

आपको बता दे, इस साल यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान जितनी चर्चा सीएम योगी आदित्यनाथ की हुई थी, उतनी ही चर्चा एक गाने 'यूपी में का बा' की हुई थी। इसे गाने में यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया गया था, वंही योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में तीखा हमला किया गया था। 


यानी गाने के बोल ऐसे थे जिसमे यूपी की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था तक पर सवाल उठा दिए गए। और इस गाने को गाया था बिहार की नेहा सिंह राठौर ने। जो इस गाने की बजह से रातों-रात स्टार बन गई थी। चारो तरफ उनकी चर्चा होने लगी तो यू-ट्यूब पर इस गाने के पहले पार्ट को 8 मिलियन से अधिक व्यू मिल गए। वंही इसके बाद नेहा ने 'यूपी में का बा' के दो और पार्ट बनाए थे, जिसने व्यू भी मिलियन में हैं। 

neha singh rathaur
Image Source: Social Media

आपको बता दे, बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली नेहा सिंह राठौर का बेशक उत्तर प्रदेश से कोई कनेक्शन तब नहीं था, लेकिन वह यूपी के घर-घर में पहचानी जाने लगी थीं, लेकिन अब गाने से हटकर उनका उत्तर प्रदेश से वास्तविक रिश्ता जुड़ गया है। अब वह यूपी की बहू बन गई हैं। तो ऐसे में अब नेहा को कहते सुना जा सकता है, "UP में अब हमार ससुराल बा..."

किससे हुई नेहा की शादी और क्या करता है लड़का?

आपको बता दे, 'यूपी में का बा' बाली नेहा सिंह अब उत्तर प्रदेश की बहू बन गई हैं। उनका विवाह 21 जून को अंबेडकरनगर के रहने वाले हिंमाशु सिंह के साथ संपन्न हुआ है। हिमांशु सिंह मूल रूप से अम्बेडकरनगर के थाना महरुआ के गांव हीड़ी पकड़िया के रहने वाले हैं, और उनके पिता का नाम सूर्यकान्त सिंह है। 

neha singh rathaur
Image Source: Social Media

पिता सूर्यकांत सिंह प्रयागराज में टाटा कैमिकल फर्टिलाइजर कंपनी में सीनियर सेल्स ऑफिसर थे, जो अब पेंट का कारोबार करते हैं। वंही अंबेडकरनगर से हाई स्कूल तक की पढ़ाई करने वाले हिमांशु आगे की स्टडी के लिए प्रयागराज पहुंचे।  यहां से स्नातक के बाद दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी करने लगे। और अब बह फ़िलहाल दिल्ली में कोचिंग और लेखन का काम कर रहे हैं।  

neha singh rathaur
Image Source: Social Media

आपको बता दे, नेहा सिंह राठौर का जन्म 1997 में हुआ था। नेहा सिंह राठौर ने ग्रेजुएशन कानपुर विश्वविद्यालय से की है। इन्होंने सिंगिंग की शुरुआत साल 2018 में की थी। वह लोकगीत के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर गाना गाती हैं। बहुत कम वक्त में उन्होंने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है।