ब्रिटिश पति-पत्नी को पसंद आई इंडियन डिश तो बच्चे का नाम रख दिया 'पकोड़ा'

आप अक्सर देखा होगा कि लोग अक्सर मशहूर शख्सियत के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं। इंटरनेट से लेकर जन्मपत्री तक में समय लगाते हैं, अपने पूर्वजों या इष्ट का नाम खोजते हैं। इतना सब करने के बाद परिवार को बच्चे के लिए कोई अच्छा नाम मिलता है। लेकिन यूके के एक कपल ने अपने बच्चे का नाम इंडियन डिश पर रख दिया "पकौड़ा", जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा पकौड़ा बेबी अब वायरल है। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
ब्रिटिश कपल ने बेटे का नाम पकोड़ा रखा!
बहुत कम या फिर न के बराबर ऐसा होता है कि किसी ने अपने बच्चे का नाम किसी खाने वाली वस्तु के नाम पर रखा हो। लेकिन ब्रिटेन में कपल ने अपने बच्चे का ऐसा ही नाम रखा है। आप सोच रहे होंगे की केक या फिर चेरी होगा लेकिन ऐसा नहीं है, कपल ने बच्चे का नाम "पकौड़ा" रखा है। द कैप्टन्स टेबल नाम के रेस्टोरेंट ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
UK parents name their child after Indian dish 'Pakora'; Internet just can't keep calm
— ANI Digital (@ani_digital) September 3, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/tXGvA2A9zf#Pakora #Ireland #Funnymemes pic.twitter.com/AN9mljgClS
दरअसल, कैप्टन टेबल आयरलैंड के न्यूटाउनबे में एक फेमस रेस्तरां है। हाल ही रेस्तरा की तरफ से सोशल मीडिया में दिल को छू लेना वाला एक पोस्ट किया गया। रेस्तरां की तरफ से फेसबुक में बताया गया कि उनके रेस्तरां में एक दंपति अक्सर आते हैं। उन्हें यहां की एक इंडियन डिश इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम इस डिश के ऊपर रख दिया है। आपको बता दे, ये डिश पकोड़ा है, जिसे हम भारतीय चाय के साथ मजे से खाना पसंद करते हैं।
पति-पत्नी को इंडियन डिश पसंद आई थी!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटिश माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम पकोड़ा इसलिए रखा क्योंकि उन्हें ये इंडियन डिश बेहद पसंद है। रेस्टोरेंट की ओर से सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर शेयर की गई है। इस पोस्ट में लिखा है, दुनिया में आपका स्वागत है पकोड़ा। हम आपसे मिलने का अब और इंतजार नहीं कर सकते। इसी के साथ एक बिल भी शेयर किया गया है जिसमें कुछ व्यंजनों के साथ पकोड़ा भी शामिल है।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन!
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद ये मुद्दा अब चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट पर कई लोग कपल को बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने मजाकिया कमेंट भी किये हैं। एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-...और इसकी दादी मां का नाम नान। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे दो बच्चे हैं- चिकन और टिक्का।

एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रेगनेंसी के समय मैं केला और तरबूज बहुत खाती थी। थैंक गॉड की मैंने अपने सेंस का इस्तेमाल किया और अपने बच्चों का नाम केला और तरबूज नहीं रखा। वहीं एक अन्य यूजर ने अपने बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि, ‘यह मेरा बच्चा है और इसका नाम चिकन बॉल है।'

आपको बता दे, कई लोगों ने इसे ट्विटर पर भी शेयर किया। इस ट्वीट को अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 1500 से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।