इस लड़की ने लगातार 100 दिन 9 घंटे सोकर बनाया रिकॉर्ड, और जीत लिए 6 लाख रुपए!

दुनिया में सभी लोगों को सोन की जरूरत पड़ती है। कई लोग आठ-आठ घंटे तक सोते हैं, तो कुछ लोग कम ही नींद लेते हैं। हालांकि स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान को कम से कम छह घंटे सोना चाहिए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलवाने जा रहे है, जिसने सोने के मामले में साढ़े चार लाख लोगों को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, पश्चिम बंगाल की एक लड़की ने 100 दिन तक लगातार 9 घंटे सोने का रिकॉर्ड बनाया और 6 लाख रुपये का इनाम भी जीत लिया, जिसके बाद उस लड़की की चर्चा पूरे देश में होने लगी। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
बंगाल की लड़की ने बनाया सोने का रिकॉर्ड!
शौक बड़ी चीज है! कुछ लोगों को महंगी गाड़ियों का, तो कुछ को ट्रैवलिंग का शौक होता है। लेकिन एक लड़की है जिसे बचपन से सोने का शौक था, और इसी शौक की बदौलत उसने एक 'अनोखा रिकॉर्ड' बनाने के साथ-साथ 6 लाख रुपये भी जीत लिए। जी हां, पश्चिम बंगाल की इस लड़की ने सोने का रिकॉर्ड (Sleep Champion) बनाया है। उसने पूरे 4 लाख कंटेस्टेंट को हराकर अच्छी नींद का ये खिताब जीता है। इसके लिए युवती को 6 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है।

खिताब जीतने वाली लड़की का नाम त्रिपर्णा है जो हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली है। त्रिपर्णा ने साढे 4 लाख कंटेस्टेंट्स को हराकर अच्छी नींद का खिताब अपने नाम किया। दिलचस्प बात है कि खिताब जीतने पर त्रिपर्णा को 6 लाख रुपए की प्राइज मनी भी दी गई है। जीत के बाद त्रिपर्णा ने कहा कि वो रात में जगती थी और दिन में सोती थी।
कंहा होती है ऐसी प्रतियोगिता?
खिताब जीतने के बाद त्रिपर्णा ने मीडिया को बताया कि उनको एक ऑनलाइन वेबसाइट से माध्यम से इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट से पता चला कि ऑल इंडिया लेवल पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें साढे चार लाख लोगों ने एप्लिकेशन डाला था। इनमें से 15 कंटेस्टेंट्स का सिलेक्शन किया गया। इसमें से सिर्फ चार लोग ही फाइनल के लिए सिलेक्ट हुए थे।
पश्चिम बंगाल की लड़की ने सोने का रिकॉर्ड बनाया जीत लिए लाखों रुपये
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) September 7, 2022
बात दें कि इस लड़की ने 4 लाख कंटेस्टेंट को हराकर अच्छी नींद का खिताब अपने नाम किया। लगातार 100 दिन तक रोज 9 घंटे सोकर 6 लाख रुपए जीत लिए हैं।
मुझे उम्मीद है कि ये वाला टैलेंट आप में से भी कई लोगों के पास होगा।😀 pic.twitter.com/3QCMph2RZd
#WestBengal के हुगली में त्रिपर्णा ने साढ़े चार लाख प्रतियोगियों को पछाड़ा है, 'सोने के मामले में'। जी हां, एक युवती ने 100 दिन तक प्रतिदिन 9 घंटे सोकर रिकॉर्ड बना दिया और ₹6 लाख का पुरस्कार जीत लिया। #Sleep pic.twitter.com/J3x2SHkH4W
— News Tak (@newstakofficial) September 8, 2022
इस प्रतियोगिता के लिए सभी चार कंटेस्टेंट को एक मैट्रेस और एक Sleep ट्रैकर दिया और सोने का हुनर दिखाने को कहा गया। फाइनल में हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली त्रिपर्णा ने सर्वश्रेष्ठ सोने वाले व्यक्ति का खिताब जीत लिया। त्रिपणा ने लगातार 100 दिन 9 घंटे तक सोया और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। इस खिताब को जीतने के बाद उनको 6 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया है। उनको एक-एक लाख रुपये के 6 चेक मिले हैं।
बचपन से है सोने का शौक...!
बंगाल की लड़की ने बनाया सोने का रिकॉर्ड, 100 दिनों तक रोज 9 घंटे सोकर जीते 6 लाख#BengalGirl #recordinsleeping
— Zee Salaam (@zeesalaamtweet) September 7, 2022
More Updates : https://t.co/LDX9YEp7tn pic.twitter.com/hqpO3bV8H3
लगातार 100 दिन 9 घंटे सोने का रिकॉर्ड,मिला 6 लाख का इनाम
— GNTTV (@GoodNewsToday) September 7, 2022
(रिपोर्ट: भोलानाथ साहा)#ChaiParCharcha #sleep #sleepaward #westbengal @SHAGUFTADEV @NavjyotRandhawa pic.twitter.com/bGMy3D4yQD
#ShubhSamachar: पश्चिम बंगाल के हुगली में एक युवती ने सोने का रिकॉर्ड बना दिया और 6 लाख रुपये का पुरस्कार जीत लिया
— GNTTV (@GoodNewsToday) September 7, 2022
@VaibhavRjShukla @sargampant #sleeping pic.twitter.com/iE7iEVyUwW
जीत के बाद त्रिपर्णा ने बताया कि उसे बचपन से ही सोने का शौक है। जब भी उसे नींद आती है तो वह बेझिझक अंगड़ाइयां लेने लगती है। जब भी उन्हें नींद आती है तो वह सो जाती थीं। आपको बता दे, त्रिपर्णा इस समय अमेरिका की कंपनी में काम करती हैं और वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जो प्राइज मनी मिली है उससे वह अपने पसंद और जरूरत की चीजें खरीदेंगी।