2 लाख रुपये खर्च कर शख्स ने कार पर बनवाया तिरंगा, वीडियो ने जीता लोगो का दिल!

 | 
tiranga car

भारत आजादी का 75 साल पूरे हर्षोल्लास (Independence Day 2022) से मना रहा है, इस आजादी के रंग में पूरा देश सराबोर है। चारों और उत्साह और उमंग का माहौल है। कश्मीर से कन्याकुमार तक 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga Campaign) अभियान की धूम है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस पहल के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गुजरात के एक शख्स ने जश्न-ए-आज़ादी का एक अनोखा तरीका अपनाया है। जिसकी चर्चा इस बक्त सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। क्या है बह तरीका? चलिए हम आपको बताते है। 

2 लाख रुपये खर्च कर शख्स ने कार पर बनवाया तिरंगा!

दरअसल, आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) कार्यक्रम के तहत गुजरात (Gujarat) के एक शख्स ने अपनी कार पर ही तिरंगे का प्रिंट छपवा लिया है। गुजरात का एक शख्स कार चलाकर दिल्ली पहुंचा है। इस शख्स ने अपनी कार पर तिरंगा (Tricolour On Car) बनवाया है।  


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुजरात के सिद्धार्थ दोषी ने अपने कार पर 2 लाख रुपये खर्च कर तिरंगा बनवाया है। सिद्धार्थ ने बताया कि वो लोगों को अभियान के प्रति जागरूक कर रहा है। 

tiranga car
Image Source: ANI

गुजरात से दिल्ली आए सिद्धार्थ दोषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिलना चाहते हैं। कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।  आप वीडियो में देख सकते हैं कि कार पूरी तरह से तिरंगे के रंग में रंगी हुई है। 

tiranga car
Image Source: Patrika

बताया जा रहा है कि 'हर घर तिरंगा' अभियान से प्रभावित होकर सिद्धार्थ ने अपनी कार पर दो लाख रुपये खर्च किए हैं। इसके लिए सिद्धार्थ कार चलाकर गुजरात से दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी कार पर 2 लाख रुपये खर्च कर तिरंगा बनवाया है।  सिद्धार्थ ने बताया कि, वो लोगों को अभियान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर इस कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।