यूपी के आसमान में दिखी चमकती रोशनी की कतार, अद्भुत नजारे का वायरल हुआ वीडियो!

 | 
roshni

उत्तर प्रदेश में कई शहरों के आसमान में सोमवार को दिखाई दी रहस्यमयी रोशनी (Mysterious Light) ने लोगों को हैरान कर दिया।  रात के अंधेरे में एक कतारबद्ध तरीके की अजीब सी रोशनी नजर आई है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लखनऊ, इटावा व आसपास के कई जिलों में ये रहस्य्मयी रौशनी देखि गई। नतीजन बहुत देर तक लोग इस रोशनी को देखते रहे और इस पर चर्चा करते रहे। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है। 

आसमान में रहस्यमयी लाइट दिखने का दावा!

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोमवार शाम को उस वक्त अजीब उत्सुकता का माहौल बन गया, जब लोगों ने आसमान में एक अजीब तरीके से रोशनी की लाइन बनते देखी। शाम करीब 7:30 बजे जब लोगों की नजर आसमान की तरफ मुड़ी तो उन्हें टिमटिमाती रोशनी की एक लंबी लाइन नजर आई, जो कि दक्षिण दिशा से उत्तर की दिशा की ओर धीमे-धीमे बढ़ती दिखाई दे रही थी।  

rahsymayi roshni

जिसने भी इसके बारे में सुना, वो तुरंत घर से बाहर की तरफ भागा और अपने मोबाइल से इस अजीब रोशनी की लाइन के वीडियो को रिकॉर्ड करने लगा। वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे किसी फाइटर प्लेन के निकलने के बाद यह रंगीन रोशनी आसमान में नजर आई है। ट्रेन की आकार की लाइट हवा में उड़ती देख ग्रामीण परेशान हो गए। 


हालांकि, कोई आवाज नहीं आ रही थी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि लाइट को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे आसमान में एक साथ कई लोग लालटेन लेकर एक लाइन से चल रहे हों। फिलहाल,  The Hindu Times इन वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। ये खबर केवल वायरल वीडियो के आधार पर दर्शको तक पहुंचाई जा रही है। 

रोशनी कहां से आई अब तक नहीं चल पाया पता!

वहीं जिसने भी इस रोशनी को देखा, उसका कहना था कि इस तरह की आसमान में आकृति को उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। हालांकि कुछ लोग इसे तारामंडल बता रहे हैं, लेकिन हकीकत में ये रोशनी किसकी थी और कहां से आई, इसके बारे में अभी सटीक जानकारी का पता नहीं चल सका है। 


सोशल मीडिया पर इस लाइट के बारे में कई कयास जरूर लगाए गए।  किसी ने इसे स्टारलिंक सेटेलाइट की रोशनी बताया तो किसी ने कहा कि एलन मस्क के स्पेसएक्स की रोशनी है। हालांकि कुछ लोग इसे खगोलीय घटना बता रहे हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि रोशनी किसकी थी और कहां से आई, इसके बारे में अभी सटीक जानकारी का पता नहीं चल सका है। 

कानपुर से औरैया तक लोगों को दिखी रोशनी!

बात करे इस रहस्मयी रौशनी की तो दावा किया जा रहा है कि रौशनी को यूपी के कई शहरो में देखा गया। कानपुर शहर के अलावा इस रोशनी को देहात के इलाकों में भी इसे देखा गया. सीतापुर से औरैया तक रोशनी की लाइन को लोगों ने हैरानी से देखा और अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया।