टोल कर्मियों से भिड़े 'द ग्रेट खली', WWE स्टार पर थप्पड़ जड़ने का आरोप ...देखिये VIDEO

WWE के मशहूर रेसलर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली पर टोलकर्मी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। जिसके बाद टोलकर्मियों ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने खली को सुरक्षित निकाला। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
'द ग्रेट खली' की टोल प्लाजा वालों से लड़ाई!
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैम्पियन 'द ग्रेट खली' यानी दलीप सिंह राणा इस बार टोल प्लाजा के कर्मचारियों से भिड़ते हुए नजर आए हैं। अरे, यह कोई रिंग फाइट नहीं, बल्कि हकीकत में हुआ है। जंहा ग्रेट खली पर टोलकर्मी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ पड़ा है।
#Khali allegedly slaps a toll plaza employee at #Ladowal toll plaza.
— Satya Tiwari (@SatyatTiwari) July 12, 2022
this after Toll plaza employees allegedly bully him, call him a #monkey pic.twitter.com/WnY1meLrV9
वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि, टोलकर्मियों का कहना है कि आईडी मांगने पर खली ने थप्पड़ मारा, वहीं खली का कहना है कि टोलकर्मी कार में घुसकर फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे। उन्होंने टोलकर्मियों पर अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने खली को सुरक्षित निकाला।
जालंधर से करनाल जा रहे थे खली!
दरअसल, यह मामला तब का है, जब द ग्रेट खली जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान फिल्लोर के पास टोल प्लाजा का यह वीडियो बताया जा रहा है। खली ने कहा कि एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के कार में घुस रहा था। वह मुझे कह रहे थे कि नीचे उतरकर पहले सबके साथ फोटो खिंचवाओ, फिर आगे जाने देंगे। मैं इसके लिए राजी नहीं हुआ। मना करने पर विवाद हो गया।
#Khali lands in a heated argument at a toll plaza in #phillaur. Toll staff allegedly rebuked him for #slapping an employee and even called him a Monkey. #TheGreatKhali accused them of blackmailing. #Punjab #Jalandhar #wrestler #tollplaza pic.twitter.com/DIG4OjF6I9
— Payal Mohindra (@payal_mohindra) July 12, 2022
इसके बाद बाकी कर्मचारी आए और उनकी कार को घेरकर ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान रेसलर खली अपनी कार से बाहर आए और बैरियर को हटाकर कार को निकालकर ले गए। इस बीच एक कर्मचारी खली को बैरियर हटाने से रोकता भी है, तो स्टार रेसलर उसे बाजू से पकड़कर हटा देता है।
खली ने कहा कि टोल टैक्स के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि वह किसी सेलिब्रिटी के साथ ऐसा न करें। दूसरी ओर कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ खली से आईडी कार्ड मांगा था। इतनी सी बात पर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक कर्मचारी खली को बंदर भी कह रहा है। गुस्से में सभी कर्मचारी खली को निकलने नहीं दे रहे थे। तभी पुलिस भी मौके पर आई और खली को सुरक्षित निकाला।
WWE के पूर्व चैंपियन, अब अपनी एकेडमी चला रहे!
आपको बता दे, द ग्रेट खली मशहूर रेसलिंग कंपीटिशन WWE के चैंपियन रह चुके हैं। अब वह जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चला रहे हैं, जहां वह नए रेसलर तैयार कर रहे हैं। खली पंजाब चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। खली ने कहा था कि WWE में नाम और पैसा बहुत है लेकिन वह देश की सेवा के लिए वापस लौटे हैं।