हरियाणा को छोरी ने किया कमाल, NEET टॉपर बनकर परिवार का नाम रौशन कर दिया!

 | 
tanishka yadav

NTA ने बुधवार रात 11 बजे NEET UG 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसमे हरियाणा की तनिष्का यादव को पहली रैंक मिली है। तनिष्का ने पूरे देश में टॉप किया है। उन्होंने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। तनिष्का की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। आपको बता दे, तनिष्का हरियाणा की रहने वाली हैं और 2 साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। तो आइये जानते है तनिष्का के सफलता के पीछे का संघर्ष!

हरियाणा की तनिष्का NEET की टॉपर!

tanishka yadav
Image Source: Bhaskar

तनिष्का नारनौल के गांव मिर्जापुर बाछोद की रहने वाली हैं। उसकी दसवीं तक की पढ़ाई नारनौल के यदुवंशी शिक्षा निकेतन में हुई। इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने राजस्थान के कोटा शहर में रहकर की। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी तनिष्का यादव ने वह कर दिखाया है जो आज तक क्षेत्र की किसी ने नहीं किया था। तनिष्का ने नीट यूजी 2022 की परीक्षा में पूरे देश में टॉप किया है।

10वीं से ही शुरू कर दी थी तैयारी!


तनिष्का के माता-पिता यही गांव में रहते हैं और दोनों ही सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। तनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सीआरपीएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट राम अवतार यादव और दादी रेशमी देवी को दिया है। तनिष्का ने 10वीं में 96.4 फीसदी और 12वी में 98.6 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। वही उन्होंने जेईई मेंस में भी 99.5% प्राप्त किए थे।

 पेरेंट्स ने मोटिवेट तो पाई सफलता!

ऑल इंडिया टॉपर तनिष्का ने बताया, 'मैं बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती हूं। क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें आप दूसरों की मदद करके खुद को स्थापित कर सकते हैं। तनिष्का ने बताया कि उनके पेरेंट्स ने कभी पढ़ने को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया। बल्कि हमेशा मोटिवेट करा। वह कोचिंग और स्कूल में के अलावा हर दिन 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी।


तनिष्का यादव ने सफलता के लिए माता पिता के साथ स्कूल टीचरों और साथ में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी ने समय-समय पर नीट की तैयारी के लिए योगदान दिया है। 

ये बच्चे भी बने टॉपर!

एग्जाम में राजस्थान की तनिष्का ने पहली और दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा को दूसरी रैंक मिली है। कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले को तीसरी, कर्नाटक की रुचा पावाशे को चौथी और तेलंगाना की एराबेली सिद्धार्थ राव को पांचवीं रैंक हासिल हुई है। स्टूडेंट्स नीट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। छात्र वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल कर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

tanishka
Image Source: Bhaskar

 इस बार की परीक्षा में देशभर से कुल 18 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था। 31 अगस्त को आंसर की जारी की गई थी। अब फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार NEET UG काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं, जो सितंबर से शुरू हो सकती है।