सोनिया गांधी की मां का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक!

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे विधि विधान से हुआ। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। जिसके बाद देश के कई बड़े नेताओ ने शोक संबेदना प्रकट की। आइये सोनिया गांधी की माँ से जुडी कुछ जानकारी हम आपको बताते है।
इलाज के लिए विदेश में हैं सोनिया गांधी!
Condolences to Sonia Gandhi Ji on the passing away of her mother, Mrs. Paola Maino. May her soul rest in peace. In this hour of grief, my thoughts are with the entire family.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2022
आपको बता दे, सोनिया गांधी बीते सप्ताह ही स्वास्थ्य जांच के लिए विदेश यात्रा पर गईं थी, और इस समय वह विदेश में ही हैं। इस दौरान उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी पिछले हफ्ते अपनी मां से मिलने के लिए गई थीं। यह यात्रा मेडिकल जांच के लिए उनकी विदेश यात्रा का हिस्सा था।
नानी से मिलने गए थे राहुल गांधी
Smt. Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on Saturday the 27th August, 2022. The funeral took place yesterday.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 31, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल और प्रियंका पिछले कुछ वर्षों में कई बार अपनी नानी से मिलने के लिए गए थे। साल 2020 में राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं को लेकर कुछ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर हैं।
कौन है सोनिया गांधी की माँ?

आपको बता दे, सोनिया गांधी की माँ का नाम पाओला माइनो है। जब सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी के पुत्र राजीव गाँधी से शादी की थी, तब उनकी माँ को भारत में देखा गया था। बह शादी समारोह में मौजूद रही और नव दम्पति को अपना आशीवार्द दिया था। आपको बता दे, सोनिया गांधी की माँ से जुडी ज्यादा जानकारी मीडिया में नहीं है, हालाँकि बताया जाता है कि सोनिया गांधी की माँ ने अपना ज्यादातर बक्त इटली में बिताया।
अमिताभ की मां ने सोनिया को किया था दुल्हन की तरह तैयार
भास्कर की रिपोर्ट अनुसार, 3 साल की डेटिंग के बाद 1968 में राजीव और सोनिया की शादी दिल्ली में अमिताभ बच्चन के घर पर हुई थी। बताया जाता है कि अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने सोनिया को शादी के दिन साड़ी पहनना बताया था। उन्होंने ही सोनिया का मेकअप किया और मेहंदी लगवाई। अमिताभ की मां तेजी बच्चन इंदिरा गांधी की बहुत अच्छी दोस्त थीं।

इंदिरा को राजीव और सोनिया के रिश्तों की खबर नहीं थी। दोनों के रिश्ते की बात इंदिरा गांधी को खबर करने की जिम्मेदारी तेजी बच्चन को ही निभानी थी। इसमें लंबा समय लग गया। इसलिए पूरे दो महीने तक सोनिया, बच्चन परिवार के घर में एक सदस्य की तरह रहीं। अंतत: इंदिरा गांधी भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गईं।
अमिताभ के माता-पिता ने किया कन्यादान
दरअसल, शादी के समय सोनिया के परिवार वाले इटली में थे। इसलिए अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन और उनकी मां तेजी बच्चन ने सोनिया का कन्यादान किया था।
लंदन में हुई थी राजीव-सोनिया की पहली मुलाकात

1965 में लंदन में राजीव गांधी की मुलाकात सोनिया माइनो से हुई। 1964 में सोनिया ब्रिटेन के कैम्ब्रिज शहर में इंग्लिश पढ़ने गई थीं, जबकि राजीव गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ ट्रिनिटी में पढ़ाई कर रहे थे। राजीव और सोनिया की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थीं, जहां सोनिया पार्ट टाइम वेट्रेस का काम करती थीं। एक दिन इसी रेस्टोरेंट में राजीव उन्हें दिल दे बैठे थे।