6 लोगों ने की अंतरिक्ष यात्रा...107 KM ऊपर गए फिर पैराशूट से नीचे आए, देखिये वीडियो!

दुनिया के सबसे रईस उद्योगपतियों में शामिल अमेजाॅन के मालिक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ऑरिजिन ने अपना छठा न्यू शेपर्ड मानव अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। जिसके साथ गुरुवार को छह लोगों को स्पेस टूरिज्म के लिए अंतरिक्ष भेजा। स्पेसक्राफ्ट यात्रियों को पृथ्वी से 107 किलोमीटर ऊपर ले गया और फिर वहां से पैराशूट के जरिए लोग धरती पर वापस आए। क्या है पूरा माजरा? चलिए हम आपको बताते है।
बेजोस की शिप में 6 लोगों ने की अंतरिक्ष यात्रा!
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने गुरुवार को छह लोगों को स्पेस टूरिज्म के लिए अंतरिक्ष भेजा। कंपनी ने टेक्सास स्थित अपनी लॉन्च साइट से इस यान को रवाना किया। नीचे दिए गए वीडियो में यह पूरा स्पेस अभियान दिखाया गया है।

यह स्पेसक्राफ्ट छह स्पेस टूरिस्टों को लेकर धरती से करीब 100 किलोमीटर ऊपर गया और फिर वहां से पैराशूट के जरिये कैप्शूल वापस धरती पर आया। इस स्पेस मिशन में सिर्फ 10 मिनट 20 सेकंड का ही समय लगा। इस दौरान स्पेसक्राफ्ट की अधिकतम रफ्तार 2,239 मील प्रति घंटे, यानी 3,603 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
लगभग 10 करोड़ रुपए की एक टिकट!
A soft landing in West Texas. #NS22. pic.twitter.com/hlgOqOTsCb
— Blue Origin (@blueorigin) August 4, 2022
Another successful crewed mission in the books. #NS22 pic.twitter.com/6SY0W4MAFI
— Blue Origin (@blueorigin) August 4, 2022
Liftoff of #NS22. pic.twitter.com/3WNV4WunWR
— Blue Origin (@blueorigin) August 4, 2022
The crew of #NS22 and their final moments before liftoff. pic.twitter.com/w5Sw8F9At1
— Blue Origin (@blueorigin) August 4, 2022
ब्लू ऑरिजिन के इस छठे टूरिस्ट स्पेस मिशन ने कुल 10 मिनट 20 सेकेंड का समय लिया। इस दौरान अंतरिक्ष यान की अधिकतम स्पीड 2,239 मील प्रति घंटे यानी 3603 किलोमीटर प्रति घंटे रही। क्वार्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लू ओरिजिन के स्पेसक्राफ्ट की एक टिकट की कीमत 1.25 मिलियन डॉलर, यानी 9,89,73,750 रुपए है।
ऐसा होता है अंतरिक्ष का सफर!
ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल यान में एक रॉकेट और एक कैप्सूल होता है। रॉकेट से कैप्सूल को प्रक्षेपित किया जाता है। इसके बाद से कैप्सूल के धरती पर लैंड होने तक का समय 10-11 मिनट का होता है। अंतरिक्ष यात्री इस दौरान कुछ देर तक खुद को हल्का महसूस करते हैं। इस दौरान यात्रियों को लगता है कि वे एकदम से हल्के हो गए हैं, उनमें कोई वजन ही नहीं है।
Forever changed. #NS22 pic.twitter.com/UWrtHLiHrH
— Blue Origin (@blueorigin) August 4, 2022
कैप्सूल के लैंड करने से कुछ मिनट पहले रॉकेट लैंड करता है। खास बात यह है कि यह दोनों ही री-यूजेबल हैं, यानी इन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रॉकेट स्पेसएक्स के फाल्कन 9 ऑर्बिटल रॉकेट की तरह काम करता है।
पिछले साल सुरु हुई थी स्पेस की यात्रा!
जेफ बेजॉस की कंपनी ब्लू ऑरिजिन ने इस साल के अपने तीसरे स्पेस टूरिज्म अभियान के साथ एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह पुर्तगाली मूल के अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजने वाला पहला मिशन है। ब्लू ओरिजिन अब तक 6 बार लोगों को अंतरिक्ष यात्रा करा चुका है। इस तरह कंपनी ने अब तक 31 लोगों को स्पेस की यात्रा कराई है।
This month marks the one-year anniversary of our First Human Flight. Each mission gets us closer to our vision of millions of people living and working in space for the benefit of Earth. Re-live some of the highlights. pic.twitter.com/kE46gvQd09
— Blue Origin (@blueorigin) July 6, 2022
स्पेस टूरिज्म की दिशा में लोगों को अंतरिक्ष में भेजे जाने का यह अभियान पिछले साल शुरू किया गया था। जेफ बेजॉस और उनके भाई मार्क ने इस अभियान को लॉन्च किया था। जिसके बाद से, अबतक कई लोग अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके है।