महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी ने पकड़े जाने पर कहा- "बो महिला मेरी बहन जैसी"

नोएडा (Noida) की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। वंही गिरफ्तारी के बाद श्रीकांत त्यागी महिला से माफ़ी मांगते दिखे, और उन्होंने अपने रवैये पर खेद जताया है। त्यागी ने कहा कि वह महिला उनकी बहन की तरह हैं, हालांकि इसके साथ ही त्यागी ने पूरी घटना को राजनीति से प्रेरित भी बताया। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
माफ़ी मांगते हुए श्रीकांत त्यागी ने क्या कहा?
आपको बता दे, पुलिस गिरफ्तारी के बाद श्रीकांत त्यागी को कोर्ट में पेश किया गया, जंहा से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मंगलवार, 9 अगस्त को कोर्ट में पेशी के बाद जाते वक्त श्रीकांत त्यागी ने कहा:-
“'वह महिला मेरी बहन जैसी है। निश्चित रूप से मुझसे गलती हो गई है। गुस्से में आकर मैंने अभद्र शब्द बोल दिए थे। बाद में इसका अहसास हुआ। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किसी के लिए नहीं करना चाहिए। जो हुआ, उसका मुझे खेद है। ये घटना राजनीतिक है और ये मुझे राजनीतिक रूप से तबाह करने के लिए किया गया।”
UP |"I express my regret on incident (assaulting & abusing woman in Noida society). She's like my sister, the incident is political & was done to politically decimate me",says Shrikant Tyagi while being taken from the court
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 9, 2022
Shrikant Tyagi has been sent on 14-day judicial custody pic.twitter.com/dNlepzgj8G
#नोएडा - आरोपी श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तार होने के बाद बदले सुर, घटना पर त्यागी ने मांगी माफी. #Noida #ShrikantTyagi #BJP #Noidapolice #UttarPradesh #UPPolice pic.twitter.com/tXaD8rU7KH
— Theuttarpradesh.com (@TheUPNews) August 10, 2022
उधर, श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु ने बुधवार को कहा, 'मैं 3 दिन तक पुलिस कस्टडी में रही हूं। रविवार दोपहर वापस घर आई हूं। मेरे साथ थाने में अभद्र व्यवहार किया गया। मैं शब्दों में उस प्रताड़ना को बयां नहीं कर सकती। हर तरीके की बदतमीजी–बदसलूकी मेरे साथ की गई। मैं थाने में थी और मेरे दोनों बच्चे घर में अकेले रहे।'
मेरठ से हुई श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी!
महिला से बदसलूकी करने के मामले में श्रीकांत त्यागी को यूपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब कोर्ट ने भी उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले पर मेरठ के त्यागी समाज के लोगों ने क्या कहा है, सुनिए।#Meerut #SrikantTyagi pic.twitter.com/ZNdvLmrMBm
— UP Tak (@UPTakOfficial) August 10, 2022
"ये विकास दुबे बन गया है अब..." महिला के साथ अभद्रता कर फरार होने वाला श्रीकांत त्यागी अब गिरफ्तार हो चुका है। सुनिए त्यागी के ताऊ सुभाष त्यागी ने भतीजे के लिए क्या कहा।#ShrikantTyagi #UttarPradesh #Noida pic.twitter.com/cZMcrBtc7h
— UP Tak (@UPTakOfficial) August 9, 2022
आपको बता दे, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को 9 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया था। शाम 5 बजे पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि श्रीकांत त्यागी ने अपनी गलती मानी है और बताया कि उसने आक्रोश में ऐसा किया। इसके बाद त्यागी को देर शाम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने किस तरह किया श्रीकांत को गिरफ्तार!
नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया, "ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की घटना के बाद श्रीकांत सबसे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से फ्लाइट पकड़कर कहीं भागना चाहता था। तब तक अभद्रता का वीडियो काफी वायरल हो चुका था। पकड़े जाने के डर से वह एयरपोर्ट के अंदर नहीं घुसा।"
महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार करने के बाद नोएडा पुलिस ने शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब पुलिस ने #SrikantTyagi से कहा कि वह अपने चेहरे से मास्क हटा ले तो देखिए उसने क्या किया?#UPPolice #NoidaGrandOmaxe pic.twitter.com/A5dHQVSsos
— UP Tak (@UPTakOfficial) August 9, 2022
इसके बाद त्यागी मेरठ, मुजफ्फरनगर के रास्ते सीधे ऋषिकेश पहुंचा। वहां से ये सहारनपुर होते हुए मेरठ वापस आया। मेरठ में श्रीकांत को बलेनो कार से गिरफ्तार किया गया है। 5 दिन की फरारी के दौरान श्रीकांत ने करीब 15 गाड़ियां बदली। मोबाइल भी 6 बार बदला। जिस वजह से ये मुश्किल से पकड़ में आ सका।
'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है.... देखिए श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी #BlackAndWhiteOnAajTak #ShrikantTyagi | @sudhirchaudhary #RE pic.twitter.com/YU0zKEaHUm
— AajTak (@aajtak) August 9, 2022
गौरतलब है कि 5 अगस्त को महिला से गाली-गलौच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके तूल पकड़ते ही पुलिस ने केस दर्ज किया था. इसके बाद से ही आरोपी श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा था। पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस की 12 टीमें त्यागी की तलाश में जुटी हुई थीं। आखिरकार त्यागी को मेरठ से तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
श्रीकांत की गिरफ्तारी पर क्या बोली महिलाएं?
खबरों के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद ओमैक्स सोसायटी की महिलाओं ने मांग की है कि त्यागी को जमानत ना दी जाए। रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं ने कहा है कि त्यागी पर पहले से मुकदमा होने के बावजूद वह फिर भी बाहर थे। ऐसा न हो कि वह फिर बाहर आ जाए।