बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जैसे चमत्कार दिखाने बालो को शंकराचार्य ने क्या चुनौती दे दी?

 | 
bageshwar dham dheerendra shastri

विवादों में घिरे बागेश्वर धाम बाबा (Bageshwar Baba) को अब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चुनौती दी है। उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार (Dhirendra krishna shastri) को चुनौती देते हुए कहा है कि वे जोशी मठ आकर धसकती हुई जमीन को रोककर दिखाए, तब हम उनके चमत्कार को मान जाएंगे। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार, 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मीडिया से बात की। 

बागेश्वर बाबा जैसे चमत्कार दिखाने बालो को शंकराचार्य की चुनौती?

आपको बता दे, बद्रीकापीठेश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की, जंहा उन्होंने दरबार लगाकर कथित चमत्कार दिखा रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी। इस बारे में शंकराचार्य ने कहा,

dheerendra shastri
Image Source: AAJ tAk

चमत्कारी बाबाओं के बारे में कहा कि अगर ऐसा कोई बाबा है जो जोशी मठ के भूस्खलन को बंद कर दे तो उनका हम फूलों से स्वागत करेंगे। प्रणाम करें और पलकों को बिछा कर विदा करेंगे। 


उन्होंने कहा कि सारे देश की जनता चमत्कार चाहती है, पर हम उसे ही मानेंगे जो जनता के हित में हो। ऐसे चमत्कार का हम स्वागत करते हैं, वरना हम इसे छलावा मानते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में अधिकांश बाबा लाइजनर का काम कर रहे हैं। हम ऐसे नहीं है। मैं कभी भी ऐसा नहीं करुंगा।

हाथ की सफाई पर बोला हमला

वहीं शंकराचार्य ने हाथ की सफाई करने वालों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक नारियल जो हम पहले से लेकर आए हैं, उसमें से चुनरी निकाल दे या सोना निकाल दें। इससे जनता का क्या भला होगा? जो चमत्कार हो रहा हैं, जनता की भलाई में हो या जनता की भलाई में कुछ होगा तो हम जय जय कार करेंगे। 

धीरेंद्र शास्त्री विवादों में क्यों? 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर गंभीर आरोप लगे थे। आरोप लगा है कि रामकथा के साथ धीरेंद्र शास्त्री 'दिव्य चमत्कारी दरबार' लगाते हैं। जिसके लिए नागपुर की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने आरोप लगाए कि 'दिव्य दरबार' और 'प्रेत दरबार' की आड़ में धीरेंद्र शास्त्री 'जादू-टोना' करते हैं। देव-धर्म के नाम पर आम लोगों को लूटने, धोखाधड़ी और शोषण भी किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा समिति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 


आपको बता दे, इन्ही सब बजह से धीरेंद्र शास्त्री मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए है। आप ऊपर दिए गए कुछ वीडियो देख सकते है। जिसको लेकर सोशल मीडिया दो धड़ो मिया में बंटा हुआ है। एक धड़ा धीरेंद्र शास्त्री  को सही और चमत्कारी ठहराने पर जूता हुआ है, वंही दूसरा धड़ा उनके ऊपर आरोप लगाए जा रहा है।