शहीद बेटे की फोटो देख आंसू नहीं रोक पाई मां, तस्वीर से लिपट कर- चूम कर लगाया गले...देखिये वीडियो!

मां बेटे का रिश्ता दुनिया में सबसे अलग होता है। हर बच्चे को अपनी मां से और मां को अपने बच्चे से अलग ही लगाव होता है। बेटा चाहें जंहा भी रहे... माँ हमेशा उसे अपने करीब समझती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे एक माँ अपने शहीद बेटे की फोटो देख उससे लिपट कर रोने लगी, ये तस्वीर जिसने भी देखि। उसकी आँखे भी भर आई। फ़िलहाल ये वीडियो कंहा का है? आइये आपको जानकारी देते है।
शहीद बेटे की फोटो देख आंसू नहीं रोक पाई मां!
ABP न्यूज़ की एक रिपोर्ट अनुसार, छत्तीसगढ़ केसुकुमा जिले के दोरननापाल में बीते दिनों शहीद हुए जवानों के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा गया था। यंहा शहीद जवानो को याद किया गया और उनके परिजनो को सम्मानित कर ढांढस बंधाया गया। इसी कार्यक्रम में एक शहीद जवान की मां भी पहुंची थी।
एक माँ अपने मरे हुए बेटे की तस्वीर को चूम रही है। नक्सलियों ने मारा है इस बेटे को।
— Gyanendra Tiwari (ABP News) (@gyanendrat1) April 24, 2022
इस दर्द का अंत कहाँ होगा।
हमारे आपके लिए ये जवान शहीद हैं।
माँ से तो एक बेटा दूर हुआ है।
अपने मन को कैसे समझाएगी एक माँ।
नमन💐
pic.twitter.com/vjwz2RjdXn
कार्यक्रम में पहुंचकर जब मां ने अपने शहीद बेटे की तस्वीर देखी तो वो अपने आंसू नहीं रोक पाई और बार-बार अपने बेटे की तस्वीर को चूमने लगी और रोने लगी। इसी दौरान किसी पत्रकार ने यह मार्मिक वीडियो अपने कैमरे में उतार लिया। इस भावुक पल को देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
शहीद जवान का नाम पीएल मांझी!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला को शहीद जवान पीएल मांझी की माँ बताया जा रहा है। जो बीते दिनों हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। इस वीडियो में शहीद की मां अपने बेटे की तस्वीर देखकर फूट-फूटकर रोने लगी। वो अपने शहीद बेटे की फोटो देख आंसू नहीं रोक पाई।
आपको बता दे, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 10 से 11 सालों में छत्तीसगढ़ में हजारों नक्सली हमले हो चुके हैं इन महलों में हमने कई सौ जवानों को खो दिया। ये आकंड़े इसलिए और चौंकाते हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ से ज्यादा नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड को माना जाता है। यहां 13 जिले नक्सल प्रभावित हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया:-
कोई अपना चला गया 😭
— Abhinav Pandey (@Abhinav_Pan) April 24, 2022
माँ का कलेजा समुद्र की गहराई से भी बड़ा है इसलिये माँ अपने आप को इतना दर्द सहन करती है
— ANNU CHANDRA RAIPUR CG (@ANNUCHANDRA4) April 24, 2022
कम से कम बोलना सीख लो...
— Abhay Shekhawat (@shekhawat0007) April 24, 2022
सैनिक मरता नहीं है... और माँ का बेटा शहीद है ना की मरे हुआ.. दो पैसे की TRP के लिए शहीद का अपमान ना करें.. 🙏
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो अबतक हजारो बार देखा व लाइक किया जा चुका है। इस वीडियो पर तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। जो कि आप ऊपर देख सकते है।