अंबानी की पार्टी में किस सुंदर कन्या संग सलमान ने मारी एंट्री, जानिए- कौन है वो लड़की?

 | 
salman khan ambani party

देश की सबसे अमीर अंबानी फैमिली में इन दिनों जश्न का माहौल है। दरअसल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल की सगाई समारोह के बाद, अंबानी परिवार ने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक सुंदर लड़की के साथ बधाई देने पहुंचे। लेकिन अब इसके बाद सवाल उठने लगे कि आखिर बह सुंदर लड़की है कौन? तो चलिए हम आपको बताते है। 

सलमान खान के साथ सुंदर लड़की कौन?

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान अपने अनोखे अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। गुरुवार को देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में सलमान ने शिरकत की तो सबकी नजरे उनकी तरफ आकर ठहर गई। कारण था उनका स्टाइल और साथ में एक सुंदर कन्या। और जब मीडिया ने इस सुंदर कन्या की कुंडली खंगाली तो बह हैरान रह गए कि जिस कन्या के साथ सलमान ने एंट्री मारी बह कोई और नहीं उनकी एक रिस्तेदार थी। 


दरअसल, सलमान खान अपनी बड़ी बहन अल्वीरा खान अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ अंबानी के फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान नेवी ब्लू सिल्क कुर्ते में सलमान खान हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इसे मैचिंग ट्राउजर के साथ पेयर किया था। इस दौरान थिक बियर्ड लुक में नजर आए। उन्होंने अपने सिग्नेचर सिल्वर ब्रेसलेट और ब्लैक कलर के स्नीकर्स के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था। 

कौन है सलमान खान की भांजी?

आपको बता दे, सलमान की बड़ी बहन अल्वीरा खान अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री की बेटी है अलीजेह अग्निहोत्री। मालूम हो कि आने वाले समय में सलमान की भांजी अलीजेह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो इन फोटो में सलमान खान और अलीजेह अग्निहोत्री यानी मामा-भांजी की जोड़ी शानदार दिख रही है। वंही सोशल मीडिया पर सलमान खान और अलीजेह की ये तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 


इस दौरान सलमान खान ने अपनी भांजी अलिजेह के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक कराई। अलिजेह व्हाइट मिरर वर्क लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अलिज़ेह ने अपने लुक को मैचिंग हील्स और सिल्वर हैंड बैग से कंपलीट किया था। 

अनंत-राधिका की सगाई!

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में अनंत अंबानी ने लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में रोका सेरेमनी की थी। बाद में अनंत और राधिका ने मुंबई में अंबानी के एंटीलिया रेजिडेंस में एक ग्रैंड बैश के साथ अपना रोका सेलिब्रेट किया था। अब इस प्यारे जोड़े ने 19 जनवरी को ऑफिशयली सगाई की है।