VIDEO: रतन टाटा की सादगी ने जीता दिल, बॉडीगार्ड के बिना Nano गाड़ी से पहुंचे ताज होटल!

 | 
ratan tata

उद्योगपति रतन टाटा दुनियभर में अपनी सादगी और दरियादिली के लिए मशहूर है। बह समय-समय पर इसके लिए सबको प्रेरित भी करते रहते है। बैसे ही उन्होंने एक बार फिर अपनी सादगी से सबका मन मोह लिया। और बिना किसी सिक्योरिटी और ताम-झाम के पहुँच गए ताज होटल बो भी अपनी लख-टकिया कार नैनो में सवार होकर। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Nano से Taj Hotel पहुंचे रतन टाटा!

दुनिया में यदि विनम्र व्यवसायियों की गिनती होती है तो रतन टाटा को पहले स्थान पर रखा जाता है। इसी क्रम में एक ताजा वाकया सामने आया है जहां उनकी सादगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उन्हें 'लीजेंड' कह रहे हैं। आइए बताते हैं आखिर रतन टाटा एक बार फिर से क्यों सुर्खियों मे हैं।


दरअसल, रतन टाटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे बह ताज होटल में टाटा नैनो से पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो में उनके साथ सिर्फ शांतनु नायूड दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनको विदाई देते हुए Taj Hotel का स्टाफ है।  


Tata Group के मानद चेयरमैन होने के बावजूद उनके साथ ना तो ज्यादा सिक्योरिटी है और ना ही गाड़ियों का कोई काफिला। रतन टाटा चाहते तो किसी भी लग्जरी कार का खर्च उठा सकते थे लेकिन उन्होंने ₹1 लाख की कार में यात्रा करना चुना, जिसे उनकी कंपनी ने 2008 में आम भारतीय नागरिकों के कार रखने के सपनों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया था।

सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ!


जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी सादगी पर हजारों लोग अपनी राय और अच्छे विचार रख रहे हैं। इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने रतन टाटा के इस काम को बहुत सराहा है और लोग उनके सम्मान में काफी सारे कमेंट कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोग इसे सो सिंपल एंड हंबल बता रहे हैं, कुछ इन्हें लेजेंड कह रहे हैं। और कुछ लोगों का कहना है कि हमें रतन टाटा से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। 

रतन टाटा को पसंद है Tata Nano

आपको बता दे, रतन टाटा ने भारत में हर आम आदमी के पास अपनी कार हो ऐसा सपना देख लखटकिया कार नैनो को भारत में लांच किया था। जिसने काफी हद तक भारतीयों को छुआ भी। रतन टाटा को टाटा नैनो काफी पसंद है। ये कार उनका डूीम प्रोजेक्ट रही है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने Tata Nano से जुड़ा एक खूबसूरत पोस्ट भी शेयर किया था। 


'लखटकिया कार' या 'आम लोगों की कार' नाम से मशहूर हुई Tata Nano को कंपनी ने 10 जनवरी 2008 को लॉन्च किया था। ये उस समय के BS-3 मानक के हिसाब से डिजाइन की गई थी। जिसकी शुरुआती कीमत मात्र 1 लाख रूपये से सुरु हो गई थी। 


लेकिन लगातार गिरती मांग और कई अन्य समस्याओं के चलते कंपनी ने 2018 में इस कार की बिक्री भारत में बंद कर दी थी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट रतन टाटा के सामने पेश किया गया था जिसे देखकर वे बहुत ज्यादा खुश हुए थे।