चुनावी मौषम के बीच छुट्टी मनाने इटली रवाना हुए राहुल गांधी!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के 137वें स्थापना दिवस समारोह के अगले दिन संक्षिप्त विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। हालांकि इसे उनकी पर्सनल विजिट बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता फिलहाल कुछ दिन देश से बाहर ही रहेंगे।

आपको बता दे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पंजाब में 3 जनवरी को होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया है। वह मोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थे। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा:-
‘‘राहुल गांधी संक्षिप्त निजी विदेश यात्रा पर गए हैं। भाजपा और मीडिया के दोस्तों को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए।’’ वहीं कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी को तीन जनवरी को पंजाब के मोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करना है और वह संभवत: उससे पहले ही लौट आएंगे।
पांच राज्यों में चुनाव और राहुल मैदान से गायब!

गौरतलब है कि देश में आगामी पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच तमाम राजनैतिक पार्टियां अपने दम-खम के साथ चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरी हुई है। इन सबके बीच राहुल गांधी मैदान से बाहर इटली रवाना हो गए है। ऐसा हम नहीं बीजेपी जैसी विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही है।
I really don't get all this brouhaha and media focus on Rahul Gandhi's foreign trips. I mean, so what? The man has a personal life so let it be. It's not a crime for him to visit India every now and then and spend some time here, is it. So zip it, you!
— Anand Ranganathan (@ARanganathan72) December 30, 2021
वंही सोशल मीडिया की बात की जाए तो वंहा भी यूजर्स राहुल की इस यात्रा पर प्रतिक्रियां दे रहा है। कुछ यूजर्स इसको राहुल की निजता बता रहे है, तो कुछ यूजर्स इसको छुट्टी। अब देखना ये होगा की राहुल गाँधी कब तलक छुट्टी मना कर स्वदेश बापिस लौटते है।