अब कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कवि ने तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी!

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के घर पंजाब पुलिस पहुंची है। इसकी जानकारी खुद विश्वास ने ट्वीट करके दी है। विश्वास ने खुद घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि विश्वास के खिलाफ क्या केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने भगवंत मान को चेतावनी भी दी है कि वह अरविंद केजरीवाल पर भरोसा न करें और वह उन्हें भी धोखा देंगे।
कुमार विश्वास ने क्या ट्वीट किया?
सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए @BhagwantMann को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे🙏🇮🇳 pic.twitter.com/yDymGxL1gi
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 20, 2022
अपने ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा:- "सुबह-सुबह पंजाब पुलिस उनके यहां आई है। एक समय मेरे द्वारा ही भगवंत मान को पार्टी में शामिल करवाया गया था। उन्होंने मान को आगाह किया कि दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब की लोगों की ताकत से खेलने दे रहे हो, वह एक दिन मान और पंजाब को धोखा देगा। विश्वास ने कहा कि देश मेरी चेतावनी को याद रखे।"
किस मामले में पहुंची पंजाब पुलिस?
ट्रेन लुटेरे- भेष बदलकर टीटी बने हुए हैं
— Atul Kanakk (@atulkanakk) February 20, 2022
चंद धूर्त भी मक्कारों की सीटी बने हुए हैं
देश- धर्म के लिए जिन्हें सबसे आगे रहना था
वो ही अब आतंकवाद की स्वीटी बने हुए है
- अतुल कनक @DrKumarVishwas https://t.co/u3V52gZ1c5
आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में अब पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर पहुंच गई है। विश्वास ने खुद घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ कि विश्वास के खिलाफ क्या केस दर्ज किया गया है या नहीं?
क्या यह बदले की भावना है?
#WATCH Former AAP leader Kumar Vishwas responds to Delhi CM and AAP leader Arvind Kejriwal pic.twitter.com/HLpXSD31ki
— ANI (@ANI) February 18, 2022
आपको बता दे, पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के बयान पर खूब बवाल हुआ था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। हालांकि इसके जवाब में केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकी बताते हुए कहा कि वह लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल बना रहा हूं।
पंजाब सरकार के निशाने पर है कई नेता?
महाठग @ArvindKejriwal को डर है कि कही जनता को उसका सच ना पता चल जाये।इसलिए मेरी आवाज को दबाने के लिए बार बार मेरे घर पंजाब पुलिस भेज रहा है
— Naveen Kumar Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) April 19, 2022
लेकिन मैं आज फिर बताना चाहता हूँ कि पुलिस का खौफ दिखाकर मेरी आवाज को नही दबा सकता।
मैं उसका काला सच दिल्ली की जनता को ऐसे ही बताता रहूँगा pic.twitter.com/j7GEGmzhpi
Filed Police complaint against Punjab CM @BhagwantMann for Entering Gurudwara Damdama Sahib in Drunk Condition. I request @DGPPunjabPolice @PunjabPoliceInd to take action on my complaint pic.twitter.com/3bde4i32zI
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) April 16, 2022
बिगत दिनों से मीडिया में खबरे चल रही है कि पंजाब पुलिस द्वारा लगातार भाजपा और विपक्षी पार्टियों के नेताओ के घर दविस दी जा रही है। जिसमे कुछ बड़े नेता जैसे- दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुका है।