VIDEO: 'कल कॉलेज बंद हो जाएगा...पर छात्राओं के सामने स्टंटबाजी, फिर पुलिस ने सारी हीरोपंती निकाल दी!

सोशल मीडिया के पॉपुलर होने के लिए युवा किस कदर अपनी सीमाएं लांघ जाते है, उसका एक उदहारण गाजियावाद से वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ़ देखि जा सकती है। इसमें एक लड़का ल जा रही छात्राओं के सामने हीरो बनने की कोसिस करते हुए कॉलेज के बाहर 'स्टंटबाजी' करते दिख रहा है। इसके बाद वीडियो तो वायरल हुआ ही, लेकिन लड़के के साथ पुलिस ने जो किया बह ज्यादा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। क्या है पूरा मामला? आइये जानते है।
स्कूल जा रही छात्राओं के सामने स्टंटबाजी!
मामला यूपी के जिला गाजियाबाद का बताया जा रहा है। जंहा एक तरफ गाजियाबाद पुलिस मनचलों को सबक सिखाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। वहीं गाजियाबाद में इस अभियान को पलीता लगाते हुए एक युवक का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक स्कूल से बाहर निकलती हुई छात्राओं के सामने उन्हें आकर्षित करने के लिए बीच सड़क पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है।

भास्कर की रिपोर्ट अनुसार, 16 सेकेंड का वायरल वीडियो सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर का शूट बताया जा रहा है। छात्राएं छुट्टी के बाहर घरों को लौट रही हैं। इस दौरान एक लड़का उन्हें इम्प्रेस करने के चक्कर में स्टंटबाजी कर दिखाने लग जाता है। बैकग्राउंड में 'कल कॉलेज बंद हो जाएगा, तुम अपने घर को जाओगे' गाना भी चल रहा है।
और कर लो हीरो पनाती ।
— भावना मंत्री 🌈🏹🚜🦄 (@FeelingMinister) May 8, 2022
गाजियाबाद स्कूल जाने वाली छात्राओं के सामने गुलाटी मारने वाला दुष्यंत गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था ।#MothersDay #ghaziabad #sellingcontentpic.twitter.com/iiXxNgN9wH
वीडियो से स्पष्ट है कि यह लड़का छात्राओं के सामने जान बूझकर ऐसा कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोगों ने महिला सुरक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया।
पुलिस ने भेजा हबाळात की सैर पर!

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इसकी गहन जांच की तो यह वीडियो सुशीला इंटर कॉलेज के सामने का पाया गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कलाबाजी करने वाले युवक 20 वर्षीय दुष्यंत कुमार नामक लड़के को गिरफ्तार किया गया। वह बुलंदशहर के डिबाई का रहने वाला है। जबकि फिलहाल नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में रह रहा है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मनचलो के खिलाफ सख्त यूपी पुलिस!
बात चाहे पुरे यूपी की हो या फिर जिला गाजियाबाद की। हाल की घटनाओ पर नजर डाले तो कई ऐसे आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए, जिसमे अपराधी पुलिस की कानून ब्यबस्था को चुनौती तो देते दिखे, लेकिन पकड़े गए। जिनके खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए उन्हें सबक सिखाया है। उधर लड़की और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है।

यानी अगर आपके मन में यूपी या किसी जिले में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ या अप्पत्तिजनक स्टंट करने का खयाल भी आ रहा हो, तो उसे निकल फेंकिए। बरना आशिक बनो या ना बनो पुलिस हबाळात कैदी जरूर बना देगी। इसलिए, लड़की चाहे स्कूल जा रही हो या सब्जी खरीदने उसे छेड़ने या छींटकशी के बारे में सोचना भी मत।