आज मशहूर एंकर रोहित सरदाना की पुण्यतिथि, जानिये उनसे जुडी कुछ ख़ास जानकारी!

आज तक के एंकर Rohit Sardana की प्रथम पुण्यतिथि आज। आज ही के दिन पिछले वर्ष 30 अप्रैल 2021 को देश का यह महान पत्रकार हम सबको अकेला छोड़ परलोक की यात्रा पर निकल गया। आज पूरा देश सोशल मीडिया पर इस महान पत्रकार के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। तो आइये जानते है, रोहित सरदाना जी से जुडी कुछ ख़ास बाते।
एंकर रोहित सरदाना की पुण्यतिथि!
बीते साल पूरा विश्व महामारी से ग्रस्त रहा, इस महामारी ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों को निगल लिया। भारत में भी लाखों की संख्या में लोगों की जान गई। साथ ही उसने देश के कई नगीने भी खो दिए। इन्ही नगीनो में एक नाम था रोहित सरदाना, रोहित सरदाना को सबसे ज्यादा ख़ास पहचान आजतक पर आने बाले डिवेट सो "दंगल" से मिली थी। जिसको दर्शक काफी प्यार और सम्मान देते थे।

दंगल सो आज भी आजतक पर आता है, जिसे अब चित्रा त्रिपाठी होस्ट करती है। लेकिन दर्शको की निगाहें आज भी अपने प्रिय एंकर को इस सो में खोजती दिख जाती है। दर्शक आज भी रोहित सरदाना से जुड़े वीडियो और फोटो शेयर कर उन्हें याद करते रहते है।
देश के सबसे प्रिय पत्रकारों में से एक थे रोहित सरदाना
आज रोहित सरदाना की प्रथम पुण्यतिथि है। उनकी मौत पर कई बड़े-बड़े नेताओँ और राजनेताओं ने शोक जताया था। रोहित सरदाना ने हुत ही कम उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिस समय उनकी मौत हुई उनकी उम्र सिर्फ 42 वर्ष थी। अपने काम के लिए पूरी तरह से समर्पित रोहित के काम की काफी तारीफ होती थी। यही नहीं, रोहित ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
🙏🙏
— रोहित सरदाना (@sardanarohit) April 30, 2022
(This account is managed by Rohit Sardana’s family) pic.twitter.com/cJIpQzeLpT
साल 2018 में सरदाना को ‘गणेश शंकर पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले रोहित अपने परिवार का भी खूब ख्याल रखते थे। रोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर भी लोग उन्हें याद कर रहे हैं।
रोहित सरदाना के परिवार में कौन-कौन?

आपको बता दे, रोहित सरदाना की पत्नी का नाम ‘प्रमिला दीक्षित’ है। दोनों की दो बेटियां हैं, जिनके साथ वो अक्सर मस्ती करती हुई फोटोज शेयर करते रहते थे। इन फोटोज पर लोगों के खूब लाइक्स और कमेंट भी आते थे। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले रोहित अपने परिवार का भी खूब ख्याल रखते थे।
कितनी संपत्ति छोड़ गए रोहित सरदाना?
रोहित सरदाना के निधन बाद, कई सारे फेक न्यूज़ फैलाये गए उनकी संपत्ति को लेकर। जिसका विरोध व खंडन खुद रोहित सरदाना जी की पत्नी ने खंडन किया था। कई सारे फेक वीडियो में दावा किया गया कि रोहित सरदाना की संपत्ति 10 मिलियन डॉलर (72.7 करोड़ रुपए) है और उनके पास घर व कार के अलावा कई बाइक्स हैं। इसी तरह एक वीडियो में एक आलीशान घर की तस्वीर दिखा कर बताया गया कि ये उन्हीं का है।
डूंडाहेड़ा यानि क्रासिंग रिपब्लिक में 1450 Sq.Ft का EMI पर फ्लैट है।गाड़ियो के नाम पर EMI पर क्रेटा है।सम्पत्ति दो बेटियां और करोड़ों लोगों का अथाह प्यार। दयाभाव नहीं चाहिए पर ऐसे जानेवाले को बदनाम ना करें जिसने VIP कैटेगरी में जाकर वैक्सीन तक लगवाना गवारा ना किया.#RohitSardana pic.twitter.com/Bpz30xx7X4
— रोहित सरदाना (@sardanarohit) May 26, 2021
रोहित सरदाना के परिवार ने इसका खंडन करते हुए जारी किए गए बयान में कहा है, “गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में 1450 स्क्वायर फ़ीट का EMI पर फ्लैट है।गाड़ियो के नाम पर EMI पर क्रेटा है। सम्पत्ति दो बेटियाँ और करोड़ों लोगों का अथाह प्यार। दयाभाव नहीं चाहिए लेकिन जाने वाले को ऐसे बदनाम ना करें, जिसने VIP कैटेगरी में जाकर वैक्सीन तक लगवाना गवारा ना किया।”

आपको बता दे, ये बयान रोहित सरदाना के ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आया, जिसका प्रबंधन अब उनकर परिवार करता है। यानी उनकी पत्नी ने सभी फेक खबरों का खंडन किया और अफवाह ना फैलाने की सलाह दी थी।
https://t.co/AQjRJGOtxV#RohitSardana pic.twitter.com/oUm8ZOa6Rw
— Pramila Dixit (@pramiladixit) May 25, 2021
उनकी पत्नी प्रमिला दीक्षित ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा, “अब कोरोना के लिए इम्युनिटी आई हो या न आई हो, मौत की खबरों के लिए गजब का इम्यून सिस्टम बन गया है। ‘काश, ये कर लिटा होता, वो कर लिया होता’ का अपराध बोध रह जाता है।”
मनोज मुंतशिर बोले- ‘दिल्ली आपके बिना पहले जैसी नहीं रही’

मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी उन्हें याद करते हुए एक ट्ववीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “दुनिया में सदा रहने को आता नहीं कोई.. तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई” आज एक साल पूरा हो गया रोहित। दिल्ली आपके बिना पहले जैसी नहीं रही, कुछ हमेशा के लिए कम हो गया।