VIDEO: पाकिस्तानी म्यूजिशियन ने बजाई राष्ट्रगान की धुन, बोला- हिंदुस्तानी भाइयो को मेरी ओर से तोहफा!

भारत ने सोमवार को 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा नजर आया। हर देशवासी की जुबान पर देशभक्ति की अलख सुनाई दी, तो गांव, शहर और कस्बा हर स्थान तिरंगा मय हो गया। लेकिन इनसबके बीच दिलचस्प बात यह है कि, सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि सरहद पार भी देश के राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। जी हां, पाकिस्तान के एक म्यूजिशियन ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर राष्ट्रगान की धुन बजाई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्या है पूरा माजरा? चलिए हम आपको बताते है।
पाकिस्तानी म्यूजिशियन ने बजाई राष्ट्रगान की धुन!
दरअसल, पाकिस्तान के एक रबाब सिंगर सियाल खान ने भारतीय राष्ट्रगान बजाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सियाल खान अपने रबाब पर 'जन गण मन' बजाते हैं, जिसकी बैग्राउंड में शांत पहाड़ और हरियाली दिखाई देती है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा:-
"यहां बॉर्डर पार मेरे फैन्स के लिए एक तोहफ है। भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मैंने शांति, सहिष्णुता और हमारे बीच अच्छे रिश्तों के लिए दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाने की कोशिश की।"
Beautiful way to send Independence Day Greetings to our next door neighbours in India. https://t.co/XcxdVFDySH
— احمد بلال محبوبAhmedBilalMehboob (@ABMPildat) August 15, 2022
बता दें कि सियाल खान रबाब वादक हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में सियाल ने अपने भारतीय फैंस के राष्ट्रीय पर्व पर यह खास गिफ्ट दिया है। इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
रबाब वादन यंत्र क्या है?
बता दें कि रबाब एक संगीत वाद्य यंत्र है। रबाब एक तार वाला म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है, जो वीणा के जैसे दिखता है। यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर में काफी लोकप्रिय है। रबाब इंस्ट्रूमेंट अफगानिस्तान के राष्ट्रीय संगीत का अहम हिस्सा है। आप वीडियो में पाकिस्तान के एक हरियाली भरे पहाड़ी इलाके में सियाल खान उंगलियों से रबाब पर जन-गण-मन की धुन बजाते देख सकते है।

सियाल खान के यूट्यूब चैनल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दिर इलाके से आते हैं। वह पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट हैं। सियाल ने कहा है कि आप मेरे यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और रबाब पर प्यारी धुनें सुन सकते हैं।
आसमान में लहराया तिरंगा!
Our tiranga unfurled near space 🇮🇳#IndiaAt75 @HiHyderabad pic.twitter.com/7vcDCjVa8Q
— KOMAL (@komaldomala) August 15, 2022
आजादी के 75 साल का जश्न अंतरिक्ष से समुद्र तक जमीन से आसमान तक मनाया जा रहा है। तिरंगा पूरी शान से लहरा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा धरती से 30 किमी ऊपर अंतरिक्ष में नजर आया। जहां स्पेस किड्ज इंडिया ने गुब्बारे के साथ तिरंगा बांधकर अंतरिक्ष में भेजा। SKI ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यह तिरंगा एक लाख 6 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया गया।