नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीतकर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने बाले बने पहले भारतीय!

 | 
neeraj chopra

ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में इतिहास रचते हुए अपने पहले ही थ्रो में 89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंककर जीत दर्ज की। इसी के साथ नीरज ऐसा कारनामा करने बाले पहले भारतीय बन गए है। इस ख़ुशी में उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही है। तो आइये हम बताते है, आपको नीरज का इतिहास रचने का सफर। 

डायमंड लीग का ताज जीतने वाले पहले भारतीय!

हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गांव का रहने वाले नीरज चोपड़ा डायमंड लीग का ताज जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं चोपड़ा से पहले, डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा डायमंड लीग मीटिंग में शीर्ष तीन में रहने वाले एकमात्र भारतीय हैं। गौड़ा दो बार 2012 में न्यूयॉर्क में और 2014 में दोहा में दूसरे और 2015 में शंघाई और यूजीन दो मौकों पर तीसरे स्थान पर रहे थे।

neeraj chopra
Image Source: Bhaskar

बता दे, चोपड़ा ने 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय भी बने। उन्होंने बुडापेस्ट, हंगरी में 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी 85.20 मीटर क्वालीफाइंग मार्क को तोड़कर क्वालीफाई किया।


यही नहीं उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप 2023 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में  89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंका जिसे छूना दूसरे खिलाड़ियों के लिए मुश्किल बन गया। इसके बाद नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर थ्रो किया, वहीं तीसरा अटेंप को उन्होंने स्किप किया। फिर चोपड़ा का चौथा प्रयास फाउल करार दिया गया और पांचवें अटेम्प से उन्होंने दूर रहने का फैसला किया। 


अपने अंतिम थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 80.04 मीटर का निशाना लगाया। लुसाने डायमंड लीग में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज्च 85.88 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे जबकि यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन 83.72 मीटर के बेस्ट थ्रो की बदौलत तीसरे स्थान पर रहे। 

चोट के चलते CWG गेम्स में नहीं खेले थे नीरज

नीरज ने पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप में 88.13 मीटर के थ्रो से ऐतिहासिक रजत पदक जीता था। उस मुकाबले के दौरान ही नीरज को ग्रोइन इंजरी हो गई थी।  इसके बाद मेडिकल टीम ने नीरज चोपड़ा को चार-पांच हफ्ते के आराम की सलाह दी थी जिसके बाद उन्होंने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने का फैसला किया था।  

neeraj chopra
Image Source: Bhaskar

नीरज इंजरी से उबरने के लिए जर्मनी में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरे जिसके बाद उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया है। 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाले नीरज चोट की  वजह से 2022 में भाग नहीं ले पाए थे।