भारत के लिए गर्व का पल! गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, बमबम हुआ सोशल मीडिया!

टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंककर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक नया कारनामा कर दिया है। फिनलैंड के तुर्कु में हुए पावो नुरमी गेम्स में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, इस दौरान उन्होंने अपना ही बनाया हुआ नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। तो आइये जानते है इस पूरे घटनक्रम को थोड़ा विस्तार से।
टोक्यो ओलंपिक में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा!

टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल रच इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा एक बार फिर ट्रैक पर वापस लौटे हैं। और इस बार नीरज की धमाकेदार वापसी हुई है। नीरज ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में मंगलवार को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। चोपड़ा ने खेल के दौरान यहां 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर रजत पदक जीत लिया।
टोक्यो ओलंपिक में नीरज का रिकॉर्ड क्या था?
आपको बता दे, नीरज चोपड़ा के नाम इससे पहले जो नेशनल रिकॉर्ड था, मार्च 2021 में बना था। जब उन्होंने 88.07 मीटर दूरी पर भाला फेंका था, इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक-2020 में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूरी पर भाला फेंक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वंही अब उन्होंने 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। जो की सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करता है।
No better feeling than being back on the track! Very happy to start my 2022 season with a Personal Best throw 89.30m. Thank you @paavonurmigames for a great experience and congrats to Oliver Helander for the win. Next stop @KuortaneGames.
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) June 15, 2022
आप सभी के support के लिए धन्यवाद | 🇮🇳🙏🏻 pic.twitter.com/FO7INKMagq
आपको बता दे, नीरज करीब 10 महीने के ब्रेक पर रहे, इस दौरान शुरुआती कुछ महीने तो उनके कई इवेंट्स में शामिल होने में ही बीत गए। लेकिन सफलता की सीढ़ी चढ़ने के बाद भी नीरज ने अपना ध्यान खेल पर ही लगाए रखा। जिसका नतीजा कि गोल्ड मेडल के बाद वह पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे और उन्होंने सीधे ही नेशनल रिकॉर्ड बना दिया। और उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने इस अहम टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है।
‘शेर आया शेर..’, मबम हुआ सोशल मीडिया!
Proud of you @Neeraj_chopra1 🇮🇳⭐️ pic.twitter.com/QjzbBJm7Hr
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 14, 2022
Golden Great @Neeraj_chopra1 does it again !
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 14, 2022
• Neeraj Chopra threw 89.30 metres at Paavo Nurmi Games to create a new National Record !
Absolutely THRILLED 😎
You’ve got to see his throw ! pic.twitter.com/wwKYLj9KU3
Congratulations @Neeraj_chopra1 on setting the new national record. Kudos & more power to you! 🇮🇳
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) June 15, 2022
Onwards & Upwards✨#NeerajChopra pic.twitter.com/u4VxdFliaS
Heartiest congratulations to our champion athlete @Neeraj_chopra1 for setting a new national record with a new personal best throw of 89.30m and securing the silver medal at Paavo Nurmi Games in Turku, Finland.
— Sambit Patra (@sambitswaraj) June 15, 2022
Keep Shining and keep making us proud !#Javelin #paavonurmigames pic.twitter.com/xtqy0P8bkO
Our Golden Champ @Neeraj_chopra1 threw 89.30 metres at Paavo Nurmi Games to create a new National Record !
— Pankaj Nain IPS (@ipspankajnain) June 15, 2022
He has bettered his own Olympic Gold medal-winning throw (87.58 m) with a huge throw of 89.30m.
90 plus soon coming 👌 pic.twitter.com/uMw1CrSYlA
Congratulations @Neeraj_chopra1 on setting a new National Record with a massive throw of 89.30 metres at the Paavo Nurmi Games and securing the silver medal! It's truly a jaw-dropping performance! Way to go!
— Jay Shah (@JayShah) June 15, 2022
नेशनल रिकॉर्ड बनाने के बाद सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के लिए बधाइयों का तांता लगा है। नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक थ्रो पर सोशल मीडिया बमबम हो गया है, हर कोई अपने नेशनल हीरो की तारीफ कर रहा है। ऊपर आप देख सकते है। ट्वीटर यूजर्स के बधाई सन्देश।