शायर मुनव्वर राना की बेटी को मिले नोटा से भी कम वोट! घर के आगे बढ़ी सुरक्षा!

 | 
munnawar rana

अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरूसा राणा, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की पुरवा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थीं। यंहा कांग्रेस का महिला कार्ड नहीं चला। कांग्रेस का मकसद था कि वह 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने के जरिए आधी आबादी को अपनी ओर आकर्षित कर सके लेकिन ऐसा होता दिखा नहीं। इस सीट पर उन्हें बुरी तरह शिकस्त मिली है। 

नोटा से भी कम मिले वोट 

munnawar rana doughter
Image Source: Election Commision Of India

दोपहर 3.30 बजे तक उरूसा इमरान राणा को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इलेक्शन कमिसन की रिपोर्ट अनुसार, उरूसा को 1471 (EVM Vote) वंहा नोटा को 1968 वोट पड़े। इस सीट पर बीजेपी का बोलबाला दिख रहा है।

मुनव्वर राना के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा 

आजतक की रिपोर्ट अनुसार, मुनव्वर राणा (munawwar rana) के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके साथ-साथ घर के आस-पास पूरे इलाके को पुलिस फोर्स की तैनाती हो गई है। बता दें कि उन्होंने नतीजों से पहले कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बनेंगे तो वह यूपी छोड़ देंगे। 

'योगी दोबारा सीएम बने तो यूपी छोड़ दूंगा' 

आपकी जानकारी के लिए बता दे, उरूसा के पिता मुनव्वर ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बनते हैं, तो वो उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे। उनके इसी बयान पर अब सोशल मीडिया वालों ने मीम बनाने शुरू कर दिए हैं। मुनव्वर राणा अक्सर ही योगी सरकार की आलोचना करते रहते हैं। अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि:-

"प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर बुरा कर दिया। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में उन्होंने भेदभाव फैला दिया। इस सरकार ने सिर्फ नारा दिया, ‘सबका साथ सबका विकास’. हुआ कुछ भी नहीं. इनका बस चले तो प्रदेश के सभी मुसलमानों को छुड़वा दें। उनके लिए यूपी से ज़्यादा सेफ दिल्ली, कोलकाता और गुजरात है।"

मुनव्वर की इन्हीं बातों का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर मीम वायरल होने लगे हैं। यंहा नीचे देखिये वायरल मीम। 


 


 


 



चुनाव हार जाएंगे मुनव्वर राना की बेटी!

फ़िलहाल, मुनव्वर राना की बेटी की सीट का भी हाल काफी बुरा है। कांग्रेस की ओर से उन्नाव की पुरवा सीट से उम्मीदवार उरूसा काफी बुरी शिकस्त झेलने की ओर बढ़ रही हैं। यहां पर पर बह तीसरे नंबर पर बनी हुई है।