मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, जानिए किस बीमारी की वजह से गई जान?

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता (Sandhna Gupta) का शनिवार दोपहर निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं, जिसका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका शव चार्टर प्लेन से लखनऊ लाया जा रहा है। पढ़िए खबर विस्तार!
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन!
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर 4 दिन पहले गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दे, साधना गुप्ता के अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद ही पति मुलायम सिंह भी उन्हें देखने पहुंचे थे। इसके बाद ही उनका निधन हुआ है। साधना गुप्ता को पोस्ट कोविड और फेफड़े का इन्फेक्शन भी था।

साधना पिछले 4 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद थे। आपको बता दे, साधना गुप्ता का शव चार्टर प्लेन से लखनऊ लाया जा रहा है। सपा के पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव मौजूद हैं। सपा नेता पार्टी कार्यालय पर पहुंचने लगे हैं। जहां साधना के शव का इंतजार किया जा रहा है।
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी साधना गुप्ता!
आपको बता दे, साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था। जिसके कुछ दिन बाद सपा नेता ने खुद से 20 साल छोटी साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना गुप्ता सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सौतेली माँ, बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं।

साधना गुप्ता औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। वह मुलायम से 20 साल छोटी थीं और उनकी दूसरी पत्नी थीं। आपको बता दे, साधना गुप्ता की पहली शादी 4 जुलाई 1986 में फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। इसी शादी से शाधना गुप्ता के यंहा 7 जुलाई 1987 में बेटे प्रतीक यादव का जन्म हुआ था। वंही इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे।
मुलायम सिंह यादव से कैसे संपर्क में आई साधना गुप्ता!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेटे प्रतीक के जन्म बाद और पति से अलग होने के बाद साधना गुप्ता अलग रहने लगी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी बीमार रहने लगी थी, जो एक अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। वंही साधना गुप्ता उस दौरान नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रहीं थी।

बताया जाता है कि नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रहीं साधना गुप्ता ने लखनऊ के एक नर्सिंग होम और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज में मूर्ति देवी का काफी ख्याल रखा था। ऐसा कहा जाता है कि उसी समय से मुलायम और साधना एक-दूसरे के करीब आए थे।
साधना गुप्ता के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर!
पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन की खबर
— Shreyansh Tripathi (@shreyanshhvns) July 9, 2022
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में थीं भर्ती
फेफड़ों में संक्रमण की थी शिकायत#SadhnaGupta pic.twitter.com/SQKOelb3yS
पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे. आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 9, 2022
ॐ शांति शांति शांति
#BreakingNews
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) July 9, 2022
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में थीं भर्ती, फेफड़ों में संक्रमण की थी शिकायत
समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय नेता जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी की मृत्यु , अत्यंत दुःखद।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 9, 2022
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
आपको बता दे, साधना गुप्ता के निधन के बाद ट्विटर पर लोग उन्हें श्रधांजलि दे रहे है। वंही समाजबादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से भी साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अतिरिक्त यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्या की तरफ से भी दुःख प्रकट किया गया। ऊपर दिए गए ट्वीट्स में आप देख सकते है।