बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, पूजा-पाठ के उपरांत दान किया 5 करोड़ रूपये!

देश के जाने-माने मुकेश अंबानी गुरुवार सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। न्होंने भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली की कामना की। बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-पाठ के बाद मुकेश अंबानी यहां मौजूद अपने गेस्ट हाउस 'कोकिला निवास' में कुछ वक्त बिताया, और फिर वापस लौटे गए। आपको बता दे, भगवान बद्री विशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है।
विशेष विमान से पहुंचे थे मुकेश अंबानी!
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भगवान बद्री विशाल के विशेष दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) पहुंचे। बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार और मंदिर समिति के कर्मचारियों ने मुकेश अंबानी का भव्य स्वागत किया।

भगवान बद्री विशाल के दर्शन के दौरान उन्होंने गीता पाठ पूजा में भी भाग लिया। भगवान बद्री विशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है। इसलिए बह हर साल यंहा आकर पूजा पाठ करते है। मुकेश अंबानी ने भगवान बद्री विशाल से देश की खुशहाली की कामना की। फिर वह केदारनाथ धाम भी गए और पूजा-अर्चना की।
पांच करोड़ रुपये का दान दिया!
वहीं मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम समिति को 5 करोड़ रुपये दान में दिए। बता दें, मुकेश अंबानी अपने सहयोगियों के साथ गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अपने स्पेशल विमान से देहरादून पहुंचे। इसके बाद वह एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे बद्रीनाथ धाम पहुंचे। मंदिर समिति की ओर से बद्री विशाल के श्रृंगार में शामिल तुलसी की माला मुकेश अंबानी को भेंट स्वरूप दी गई।
#WATCH | Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani visited Badrinath Dham and Kedarnath Dham today. He performed puja at both temples. The industrialist donated Rs 5 crores to The Badri-Kedar Temple Committee (BKTC) pic.twitter.com/DTrX4eCPvv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 13, 2022
Mukesh Ambani in Badrinath Dham....#जय_बद्रीविशाल🙏🌸🌸🌸 pic.twitter.com/EtJJt1AtvG
— Mamta Gusain (@Mamtagusain5) October 13, 2022
मुकेश अंबानी ने आम श्रद्धालु की भांति भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और मंदिर के गर्भगृह में कुछ देर ध्यान लगाया। गौरतलब है कि पिछले महीने मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और भगवान वेंकटेश्वर के पहाड़ी मंदिर को 1.5 करोड़ रुपये दान स्वरुप दिए थे।