इसे कहते है महान इंसान! धोनी ने पोंछे दिव्यांग फैन के आंसू, बोले- कभी रोना मत... देखिये तस्वीरें!

IPL 2022 में चेन्नई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन इनसबके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी नेकदिली की बजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए काफी वक्त हो चुके हैं, लेकिन धोनी की लोकप्रियता अब भी बरकार है। इसका जीता जगता उदहारण अभी हाल ही में देखने को मिला। जब धोनी अपने एक खास फैंस से मिलने के लिए रुक गए, और उसके आंसू पोछ कर उसको हिम्मत बंधाई। क्या है पूरा मामला? आइये हम आपको बताते है।
धोनी ने पोंछे दिव्यांग फैन के आंसू!
क्रिकेट के प्रति दीवानगी रखने बाले हर फैंस की इच्छा होती है कि बह एक बार MS धोनी से जरूर मुलाकात करे। इसी तरह की चाह लावण्या पिलानिया की भी थी, जो एक विकलांग है। जो बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी की फैन रही हैं। लावण्या एमएस धोनी से मिलने की चाहत थी, जिसे पूर्व भारतीय कप्तान ने अब पूरा कर दिया है।

इतना ही नहीं, लावण्या से मिलने धोनी खुद उसके पास पहुंच गए। रांची एयरपोर्ट पर धोनी ने अपनी एक दिव्यांग फैन के साथ समय बिताकर उसे जिंदगी का काफी स्पेशल मोमेंट दिया। धोनी से मुलाकात की तस्वीरें लावण्या ने खुद अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमे लावण्या ने लिखा:-
"उनसे मिलने का अहसास कुछ ऐसा है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वह दयालु, मधुर और मृदुभाषी इंसान हैं। जिस तरह से धोनी ने मुझसे मेरे नाम की स्पेलिंग पूछी और उन्होंने मुझसे हाथ हिलाया। जब धोनी ने कहा कि रोना नहीं और उन्होंने मेरे आंसू पोछे तो यह मेरे लिए अति आनंद का पल था।"

लावण्या ने सोशल मीडिया पर बताया कि मुलाकात के दौरान जब वे इमोशनल हो गई तो धोनी ने खुद उनके आंसू पोंछे और कहा कभी रोना नहीं। आपको बता दे, लावण्या के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक उनकी 31 मई को धोनी से मुलाकात रांची एयरपोर्ट पर हुई। इस दौरान उन्होंने धोनी को अपना स्केच भी गिफ्ट किया।
स्केच देखकर धोनी बोले- इसे मैं ले जाऊंगा
लावण्या ने एमएस धोनी को उनकी एक स्केच गिफ्ट की। लावण्या ने पोस्ट में लिखा:-
"उन्होंने खास तोहफे के लिए मुझे धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि वह खास गिफ्ट को अपने साथ ले जाएंगे। उन्होंने मुझसे जो शब्द बोले वे मुझे हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने मुझे अपना कीमती समय दिया जिसे मैं शब्दों के माध्यम से व्यक्त नहीं कर सकती। जब मैंने उनसे कहा कि 'आप बहुत अच्छे हो' तो उनकी प्रतिक्रिया अनमोल थी। 31 मई 2022 मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।"

अगला सीजन भी देखलेंगे धोनी!
अंतररास्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी, IPL में एक्टिव है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार आईपीएल खिताब जीते हैं। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने आईपीएल में सीएसके के लिए खेलना जारी रखा।

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले धोनी के लिए बल्ले से ये सीजन ज्यादा खास नहीं रहा और वे 14 मैचों में केवल 232 रन बना सके। CSK भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।