पंजाब: संगरूर के सांसद ने भगत सिंह को बताया 'आतंकवादी', और भिंडरांवाले को बताया हीरो!

संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सांसद चुने गए शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर-मान गुट) के सिमरनजीत सिंह मान अपने विवादित बयान के लिए निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले क्रांतिकारी भगत सिंह को ‘आतंकवादी‘ बताया और वजह भी बताई। जिसके बाद पूरे देश में उनके खिलाफ आक्रोश फ़ैल गया। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
संगरूर के सांसद ने भगत सिंह को बताया 'आतंकवादी'
क्या आप शहीद-ए-आज़म भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) को अपना आदर्श मानते हैं या आप पंजाब में अलगाववाद की आग को भड़काने वाले जरनैल सिंह भिंडरांवाले (Jarnail Singh Bhindranwale) को अपना आदर्श मानते हैं? निःसंदेह आपका हीरो भगत सिंह होना चाहिए, लेकिन संगरूर के नवनिर्वाचित सांसद भगत सिंह नहीं भिंडरांवाले को अपना आदर्श मानते है। जिसके जवाव में उन्होंने भगत सिंह को आतंकवादी तक कह दिया।

दरअसल, संगरूर के नवनिर्वाचित सांसद और शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान प्रेस बार्ता के दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहा। जब पत्रकारों ने भगत सिंह को आतंकवादी कहने पर सवाल उठाये तो मान ने कहा, भगतसिंह के कार्यों का संदर्भ दिया और अंग्रेजी अधिकारी की हत्या और नेशनल असेंबली में बम फेंकने की घटना का जिक्र किया।
भगत सिंह को आतंकवादी बताकर दिया बेतुका तर्क!
सिमरनजीत सिंह मान ने कहा, "भगत सिंह ने एक युवा अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी थी, एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नण सिंह की हत्या कर दी थी। उन्होंने उस समय नेशनल असेंबली में बम फेंका था। अब आप ही बताइए कि भगत सिंह आतंकवादी थे या भगत।"
Shameful and pitiful!
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 15, 2022
Sangrur MP, Simranjeet Singh Mann, calling revolutionary freedom fighter Bhagat Singh a "terrorist" is disgraceful and disrespectful
Punjabis are connected to the ideology of Bhagat Singh & we strongly condemn this irresponsible comment#ShaheedBhagatSingh https://t.co/EveKRBOn4q
मान ने कहा कहा, "लोगों को मार देना और पार्लियामेंट में बम फेंकना शराफत की बात है?" जब उनसे कहा गया कि वे आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़े थे तो उन्होंने कहा कि यह आपकी सोच है। उन्होंने कहा, "कुछ भी हों वे आतंकवादी तो हैं।"
खालिस्तान समर्थक भिंडरांवाले को बताया आदर्श!
आपको बता दे, जब पत्रकारों ने खालिस्तान और भिंडरांवाले के बारे में सिमरनजीत सिंह मान की राय जाननी चाही, तो मान ने बिना झिझक खालिस्तान का समर्थन करने की बात कही, साथ ही खालिस्तान समर्थक भिंडरांवाले को आदर्श बताया। यंहा सोचने बाली बात ये है कि मान की नजर में भगत सिंह आतंकवादी और जो भारत के टुकड़े करके दूसरा देश "खालिस्तान" बनाना चाहता था बह आदर्श है।
सिमरनजीत सिंह मान कौन है?
आपको बता दे, पंजाब सीएम भगवंत मान के सांसद से इस्तीफ़ा देने के बाद संगरूर सीट पर हाल ही में उपचुनाव हुए। और इसी उपचुनाव में जनता ने खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान को सांसद चुना। सिमरनजीत सिंह मान शिरोमणि अकाली दल के नेता है। आपको बता दे, ये वही पार्टी है, जिसकी स्थापना साल 1994 में हुए Amritsar Declaration के तहत हुई थी। इस Declaration का मुख्य उद्देश्य था, लोकतांत्रिक दायरे में रह कर सिखों के लिए अलग क्षेत्र की मांग करना।
#DNA : भगत सिंह और भिंडरावाले में आपका आदर्श कौन?@irohitr
— Zee News (@ZeeNews) July 15, 2022
LIVE - https://t.co/asaJAvmeIt pic.twitter.com/lmO2c2RfJ2
वंही सिमरनजीत सिंह मान लगातार पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग करते रहे हैं। इसके पीछे बह अजीब तर्क भी देते हुए आपको वीडियो में दिख जायेंगे। इसके अलावा हाल ही में जब सिमरनजीत सिंह मान संगरूर लोक सभा के उपचुनाव में विजयी हुई थे, तब भी उन्होंने अपनी इस जीत को जनरैल सिंह भिंडरावाले को समर्पित किया था।
देशद्रोह के आरोप में अब तक 30 बार गिरफ्तार!
ज़ी न्यूज़ की एक रिपोर्ट अनुसार, सिमरनजीत सिंह मान (Simranjit Singh Mann) का ट्विटर हैंडल खालिस्तान के नारों से भरा पड़ा है। इसके अलावा वो लगातार भगत सिंह का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने हिन्दू धर्म के खिलाफ़ कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। आपको बता दे, सिमरनजीत सिंह मान (Simranjit Singh Mann) को अब तक 30 से ज्यादा बार गिरफ्तार और हिरासत में लिया जा चुका है। जिन मामलों में उन पर कार्रवाई हुई, उनमें से अधिकतर देशद्रोह से जुड़े थे।