60 साल उम्र में "कद्दू की नाव" से 61 किमी नदी में सफर, शख्स ने रच दिया कीर्तिमान!

हर इंसान के पास कोई न कोई प्रतिभा होती है, उसी के दम पर इंसान अपने लिए एक मुकाम हासिल करता है। कोई अच्छा गाना गाता है, खेलता अच्छा है या फिर किसी को पढ़ाई अच्छी तरह से समझ में आती है। कुछ लोग अपने अजीबोगरीब शौक के बल पर नाम कमाते हैं तो कुछ लोग अजीब काम करके। कुछ ऐसा ही एक सख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने '384 किलो वाले कद्दू की नाव' से 61 किलोमीटर का सफर तय करके सनसनी मचा दी है। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
शख्स ने कद्दू से रच दिया विश्व कीर्तिमान!
वैसे तो दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन कुछ ऐसी प्रतिभाएं हैं जो बहुत कम देखने को मिलती हैं। एक शख्स ने कुछ ऐसे ही टैलेंट से इतिहास रच दिया है। पहले तो एक विशाल कद्दू को तैयार करना और उसे नाव की तरह यूज करना व्यक्ति का जुनून बन गया था, जिसमें उसने शत- प्रतिशत सफलता हासिल की।
कद्दू का कद pic.twitter.com/rfAamboyjV
— RK Vij (@ipsvijrk) August 31, 2022
नाव पर बैठकर लंबी यात्रा करना ही अपने आपमें बहादुरी और जोखिम भरा काम है। अगर कोई ये काम सामान्य नाव के बजाय बड़े से कद्दू की नाव बनाकर करे, तो ये हैरतंगेज़ हो जाता है। डुआने हेन्सन संयुक्त राज्य अमेरिका के वो शख्स हैं जिन्होंने ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने एक विशाल खोखले कद्दू में बैठकर 61 किलोमीटर नाव में सफर किया। दुनिया में ये यह एक नया रिकॉर्ड है।
11 घंटा 30 मिनट की यात्रा!
ऑल डेव सिटी ट्विटर अकॉउन्ट के एक पोस्ट के अनुसार, नेब्रास्का के डुआने हेन्सन ने नदी में 61 किलोमीटर यात्रा की। अधिकारियों के अनुसार, डुआने हेन्सन ने मिसौरी नदी में 27 अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे से शाम साढ़े छह बजे के बीच 61 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। उनके कद्दू के बर्तन के पीछे एसएस बर्टा नाम लिखा था। उनके पास एक पतवार थी जिसके सहारे वो नाव के आगे बढ़ा रहे थे।

जिस उम्र में लोग खुद को बुजुर्ग मान लेते हैं, उसमें हेनसेन ने ये कारनामा चकित करने वाला है। उनकी बोट राइड के दौरान उन्हें कुछ लोगों ने फॉलो किया और उनकी तस्वीरें खींचीं और वीडियो बनाए। 11 घंटे तक लगातार नाव चलाने के बाद हेनसेन किनारे तक पहुंच गए। हेनसेन को ये आइडिया उस शख्स से आया, जिसने 30 मील तक नाव चलाकर रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की थी।
384 किलो वाले कद्दू की नाव!
सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों में मिस्टर हैनसेन विशालकाय कद्दू के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। ये वो कद्दू है, जिसका वजन 846 पाउंड(384 किग्रा ) था। उन्होंने उन्होंने इसके बीच का मैटीरियल निकाल कर इसे खोखला कर दिया और नाव के रुप में प्रयोग किया।

'द गार्जियन' के अनुसार हेन्सन ने इससे पहले साल 2018 में इस तरह का रिकॉर्ड बनाया था। जब उन्होंने 'Longest Journey by Pumpkin Boat' प्रतियोगिता में भाग लिया था। ये प्रतियोगिता नॉर्थ डकोटा के ग्रैंड फोर्क्स में आयोजित हुई थी। जिसें उन्होंने कद्दू में बैठकर 41.038 किमी (25.5 मील) की यात्रा की थी।