किसान ने किया कमाल, एक ही पौधे पर सबसे ज्यादा टमाटर उगाकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

 | 
tmatar

लोगों को घर में बागबानी का शौक होता है, जिसके लिए कुछ लोग तो घर में सब्जियां भी उगा लेते हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि एक शख्स ने एक पौधे से इतने टमाटर उगा लिए हैं कि उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है, तो आप क्या कहेंगे? जी हां, ब्रिटेन के एक किसान ने दावा किया है कि उसने टमाटर उगाने का एक अनोखा रेकॉर्ड बनाया है। और जिसके तहत उसने एक पौधे पर उगाए 1,269 टमाटर उगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है। 

एक पौधे से उगाए रिकॉर्ड तोड़ 1,269 टमाटर!

kisan tamatar
Image Source: Twitter-sweetpeasalads

दरअसल, इंग्लैंड में ईस्ट हर्टफोर्डशायर जिले के एक गांव स्टैनस्टेड एबॉट्स के रहने वाले डगलस स्मिथ ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने स्टेम यानी सिर्फ एक पौधे से सबसे ज्यादा टमाटर उगाने का रिकॉर्ड बनाया है। डगलस ने एक पौधे में 1,269 टमाटर उगा कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। पिछले साल तक गिनीज रिकॉर्ड बुक में एक पेड़ पर 488 फल उगाने का रिकॉर्ड दर्ज था लेकिन अब डगलस ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

अपने ही रिकॉर्ड को तोडा!

आपको बता दे, इससे पहले 2021 में स्मिथ ने अपने बगीचे में एक टमाटर का पौधा उगाया था।  जिस पर 839 टमाटर पैदा हुए थे और कुछ ही महीनों में उन्होंने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। डगलस स्मिथ के पहले एक पौधे से सबसे ज्यादा टमाटर उगाने का रिकॉर्ड केवल 488 था और उसे 10 से अधिक वर्षों में कोई तोड़ नहीं पाया था। हालांकि अब उन्होंने यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और एक पौधे से 1269 टमाटर उगाकर दुनिया को हैरान कर दिया। 

tmatar
Image Source: Twitter-sweetpeasalads

डगलस ने तकनीकी रूप से पिछले साल ही अपने नए रिकॉर्ड को बना दिया था। क्योंकि उनके टमाटर के पौधे सितंबर 2021 में पूरी तरह से फसल हासिल कर ली गई थी। जबकि मार्च 2022 में उनके इस रिकॉर्ड की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई। दुनिया में सबसे ज्यादा टमाटर की फसल हासिल करने के लिए अपनी खेती के तरीके में डगलस स्मिथ ने एक वैज्ञानिक रवैया हमेशा अपनाया। 


उनके प्रयासों को एक बार फिर सफलता मिली और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुष्टि की है कि उन्होंने एक ही पौधे से सबसे अधिक टमाटर उगाए हैं। डगलस का ये सपना है कि वह दुनिया के सबसे अच्छे गार्डनर बने। नया रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए स्मिथ ने कई साइंटिफिक पेपर्स को पढ़ा और मिट्टी का सैंपल भी जुटाया जिसे लैब में टेस्ट किया गया था। आखिरकार जब उन्होंने रिकॉर्ड सेट किया तो उनकी ये सारी मेहनत रंग लाई। 

पहले भी आ चुके हैं चर्चा में!

स्मिथ एक IT मैनेजर हैं जो हर्टफोर्डशायर के स्टैनस्टेड एबॉट्स में अपने बेटे स्टेलन और पत्नी पाइपर के साथ रहते हैं। वह शौकिया तरीके से किसानी करते हैं। इससे पहले 2020 में डगलस ने 3.106 किग्रा का टमाटर उगाकर ब्रिटेन में सबसे बड़े टमाटर का रिकॉर्ड हासिल किया था। 

tamatar
Image Source: Twitter-sweetpeasalads

स्मिथ अपने घर के पीछे स्थित गॉर्डन में 21 फुट लंबा सूरजमुखी उगाकर सबको पहले ही चौंका चुके हैं। ये सूरजमुखी का पौधा उसके घर जितना ऊँचा था।  डगलस कई फसलों को प्रायोगिक आधार पर उगा रहे हैं। अब डगलस ने हर फसल के लिए विशेष रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश करने का फैसला किया है।  इस साल वह मटर, बैंगन और आलू उगा रहे हैं। 

दुनिया का सबसे लंबा खीरा 

आपने खीरा तो देखा ही होगा, जिसे आमतौर पर सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे हाइड्रेशन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का काम करता है। वैसे तो खीरों की औसतन लंबाई 13-15 सेमी. होती है, लेकिन आजकल एक विशालकाय खीरा चर्चा का विषय बन गया है। इसे दुनिया का सबसे लंबा खीरा कहा जा रहा है, जो अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है।

kheera
Image Source: @dailyecho

दरअसल, सेबस्टियन सुस्की शौकिया माली का काम करते हैं और इस शौक ने उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंचा दिया। सेबस्टियन के उगाए खीरे को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली तो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल सोशल साइट पर इसका वीडियो भी शेयर किया। दुनिया के इस सबसे लंबे खीरे को ब्रिटेन के साउथैम्प्टन में रहने वाले सेबस्टियन सुस्की ने उगाया है। 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से दर्ज हुआ नाम!

सेबस्टियन के उगाए खीरे को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली तो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल सोशल साइट पर इसका वीडियो भी शेयर किया। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर वीडियो में सेबस्टियन अपने खीरे के साथ कुछ इस कदर चल रहे हैं, मानो उनके हाथ में खीरा ना होकर कोई हथियार हो। पोज़ भी किसी मॉडल से कम नहीं है। वीडिओ में उनके हाथ में एक खीरा है जो उनके हाथ से भी लम्बा है। 


मामला सिर्फ एक खीरे का नहीं है, उनके खेत में खीरे की पूरी फसल ही रिकॉर्ड तोड़ लंबाई वाली है। जो वीडियो में उनके पीछे दिखाई भी दे रहे हैं। इस खीरे के पहले भी कई ऐसी सब्जियां रही है जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई है।  जैसे- 3.12 कि.ग्रा. वजन वाले एक बैंगन ने भी सबसे भारी बैंगन होने का रिकॉर्ड तोड़ा था।