फडणवीस नहीं एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, आज ही लेंगे शपथ!

11वें दिन की शाम और सियासी फिल्म का क्लाइमेक्स। उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद पूरी सियासत पलट गई। जंहा एक तरफ मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे कि बागी गुट के साथ भाजपा अपना सीएम फडणवीस को नियुक्त करेगी वंही शाम होते होते ऐलान हो गया कि फडणवीस नहीं एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री।
यानी जिस शिवसेना के बागी नेता ने उद्धव ठाकरे की कुर्शी हिलाई बही एकनाथ शिंदे आज शाम सात बजे के बाद शपथ लेते दिख जायेंगे। भाजपा उनका समर्थन करेगी। सरकार में शामिल भी होगी, लेकिन फडणवीस इसमें शामिल नहीं होंगे। जैसा कि उन्होंने खुद मीडिया को बताया। क्या थी घोसना आइये हम आपको बताते है।
फडणवीस नहीं एकनाथ शिंदे होंगे मुख्यमंत्री!
आपको बता दे, दोपहर में एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
#WATCH | Mumbai: Eknath Shinde & BJP leader Devendra Fadnavis leave the latter's residence for Raj Bhawan pic.twitter.com/1ix6FCGApQ
— ANI (@ANI) June 30, 2022
दोपहर में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि, ‘एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री। आज ही शाम साढ़े सात बजे शपथ लेंगे, वो भी अकेले। भाजपा उनका समर्थन करेगी। सरकार में शामिल भी होगी, लेकिन मैं सरकार से बाहर रहूंगा।’

फडणवीस ने कहा, 2019 में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन हुआ था और हमें विधानसभा चुनावों में आवश्यक संख्या मिली थी। हमें सरकार बनाने की उम्मीद थी, लेकिन शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठबंधन करना चुना जिनके खिलाफ बालासाहेब ने जीवन भर विरोध किया। शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठबंधन किया, जो हिंदुत्व और सावरकर के खिलाफ हैं। शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया।
शिंदे बोले- भाजपा ने बड़ा दिल दिखाया!
वंही प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब बारी आई एकनाथ शिंदे की तो उन्होंने कहा कि, "बाला साहेब के हिंदुत्व और राज्य के विकास के एजेंडे के साथ हम साथ आए हैं। हम पिछली सरकार में रहते हुए भी कुछ कर नहीं पा रहे थे। इसमें किसी का कोई स्वार्थ नहीं है।"

वंही शिंदे ने पूर्व सीएम फडणवीस के बारे में कहा कि, भाजपा के पास 120 विधायक हैं लेकिन उसके बावजूद देवेंद्र फडणवीस ने सीएम का पद नहीं संभाला। बड़ी पार्टी होते हुए भी बीजेपी ने मुझे मौका दिया। देवेंद्र जी ने बड़ा दिल दिखाया। इसके लिए देवेंद्र जी का शुक्रगुजार हूं।
#WATCH | Eknath Shinde-faction MLAs, staying at a hotel in Goa, celebrate following his name being announced as the Chief Minister of Maharashtra. pic.twitter.com/uJVNa4N74g
— ANI (@ANI) June 30, 2022
मैं पीएम मोदी, अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ उनका आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने उदारता दिखाई और बालासाहेब के सैनिक (पार्टी कार्यकर्ता) को राज्य का सीएम बनाया। फडणवीस भले ही सरकार से बाहर रहेंगे लेकिन हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विधायकों के भरोसे को नहीं तोडूंगा!
महाराष्ट्र के मनोनीत सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना के 40 विधायकों सहित कुल 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमने उनकी मदद से अब तक यह लड़ाई लड़ी है। इन 50 लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे एक खरोंच भी नहीं आने दूंगा, भरोसे को नहीं तोड़ूंगा।
जेपी नड्डा बोले- फडणवीस डिप्टी सीएम का पद संभालें!
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री की घोषणा और फडणवीस के सरकार में शामिल नहीं होने के ऐलान के बाद उनकी नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। इधर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मीडिया के सामने आए और फडणवीस को बड़े दिल वाला नेता बताया।
#WATCH | "...BJP's central leadership has decided that Devendra Fadnavis should become a part of the Govt. So, made a personal request to him and Central leadership has said that Devendra Fadnvais should take charge as Deputy CM of Maharashtra..," BJP national president JP Nadda pic.twitter.com/Gxmt4zurym
— ANI (@ANI) June 30, 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार का हिस्सा बनना चाहिए। इसलिए उनसे व्यक्तिगत अनुरोध किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए।