कर्ज चुकाने के लिए अपना घर बेचने जा रहा था पेंटर, तभी 1 करोड़ की लॉटरी लग गई!

 | 
kerala man wins 1 crore lottery

हाय रे... किस्मत! मेरी किस्मत ही खराब है। पता नहीं क्या ही चल रहा है जिंदगी में। कब कुछ अच्छा होगा लाइफ में...। ऐसे कितने ही कथन आप रोजमर्रा के जीवन में सुनते और कहते होंगे। लेकिन कहते है कि कब किसकी किस्मत पलट जाए, ये कोई नहीं जनता और जब किस्मत पलटती है तो लोगों का हाल बदलने में ज्यादा समय नहीं लगता है। 

अब केरल के इस शख्स को ही देख लीजिये, बंदा कर्ज में डूबा था, जिसे चुकाने के लिए वह अपना मकान बेचने वाला था। पर किस्मत का खेल देखिए कि मकान बेचने से कुछ घंटे पहले ही उसकी 1 करोड़ की लॉटरी (Lottery) लग गई। क्या है ये किस्मत के खेल का पूरा माजरा? चलिए हम आपको बताते है। 

लड़कियों की शादी और घर बनाने में हुए कर्जदार!

रिपोर्टके अनुसार, यह कहानी मंजेश्वर (Manjeshwar) के एक पेंटर मोहम्मद बावा (Mohammad Bava) की है। मोहम्मद बावा (Mohammad Bava) नाम के इस पेंटर पर दुनियाभर का कर्ज था और हालात ऐसी थी कि उसका घर तक बिकने वाला था। कर्ज चुकाने के लिए बावा ने अपना घर बेचने की डील फाइनल कर ली थी। महज 2 घंटे पहले लॉटरी के रिजल्ट आए और बावा एक करोड़ रुपए जीत गए। 

keral man wins 1 crore lottery
Image Source: Bhaskar

आपको बता दे, बावा के परिवार में पत्नी एनी और पांच बच्चे हैं। बच्चों में 4 लड़कियां और एक लड़का है। दो बड़ी लड़कियों की शादी हो चुकी है। पेंटर बावा और उसकी पत्नी अमीना ने 2 हजार वर्गफुट में बड़ी मेहनत और कर्ज लेकर घर बनवाया था। अमीना ने 10 लाख रुपये बैंक से लोन लिया था इसके अलावा घर बनवाने के लिए रिश्तेदारों से 20 लाख रुपये उधार लिए थे। 

वंही जब दो बड़ी बेटियां जवान हुई तो उसकी शादी के लिए कई रिस्तेदारो और दोस्तों से उधार लिया, जिसकी बजह से एक मोटी रकम कर्जे के रूप में सर पर आ गई। कुल मिलाकर लड़कियों की शादी और घर के कंस्ट्रक्शन में बावा कर्ज के बोझ तले दब गए थे। उन पर बैंकों और रिश्तेदारों के 50 लाख रुपए बकाया थे। 

keral man wins 1 corre lo
Image Source: Social media

इस कर्ज के चलते पिछले कई महीनों से परिवार के लोग काफी तनाव में थे। वो कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। इसलिए सभी का कर्ज चुकाने के लिए परिवार ने अपना मकान बेचने का फैसला कर लिया। और आखिरकार भारी कर्ज से डूबे इस पेंटर बावा और उसकी पत्नी अमीना ने पने मकान को बेचने का मन बना लिया। 

रविवार शाम को लेने वाले थे टोकन मनी!

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल, कर्ज चुकाने के लिए पेंटर बावा ने अपने 2 हजार वर्गफुट में बने मकान को बेचने का फैसला किया। एक पार्टी से सौदा पक्का कर वह रविवार शाम को उससे टोकन मनी भी लेने वाले थे। इन लोगों ने अपने घर की कीमत 45 लाख रुपये लगाई थी क्योंकि उनका कर्जा भी इतने का ही था लेकिन ब्रोकर से बात हुई तो इसकी कीमत 40 लाख रुपये लगाई गई। मनमानी कीमत न मिलने पर भी ये लोग घर बेचने के लिए राजी हो गए। 

किस्मत ने बाजी पलट दी!

रविवार की दोपहर को जब परिवार अपने घर खरीददारों का इंतजार कर रहा था तो बावा मार्केट चले गए। मार्केट जाने के बाद उन्होंने केरल सरकार की फिफ्टी-फिफ्टी लॉटरी (Fifty-Fifty Lottery) के 4 टिकट खरीदे। दरअसल, बावा पिछले 4 महीने से इस उम्मीद में लॉटरी टिकट खरीद रहे थे कि कभी न कभी तो उनकी किस्मत का ताला खुलेगा। 

indian money
सांकेतिक तस्वीर, Image Source: ABP News

लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी किस्मत रविवार को ही चमक जाएगी! जी हां, उन्होंने जो लॉटरी रविवार को खरीदी थी उसने उन्हें जैकपॉट जीता दिया। उन्हें एक करोड़ रुपये की लॉटरी लगी। जब बावा को पता चला कि उनकी लॉटरी लग गई है। इसके बाद उन्होंने घर बेचने की डील कैंसिल कर दी। टैक्स कटने के बाद उन्हें 1 करोड़ में से 63 लाख रुपए मिलेंगे।