पुलिस से सेटिंग कर होटल में "एनिवर्सरी" केक काटने पहुंचा कैदी, बीमारी के बहाने आया था अस्पताल!

 | 
kaidi marriage celebration

बिहार में कुछ भी हो सकता है, आरा की एक घटना जानकर आप कुछ ऐसा ही सोचेंगे। क्यूंकि बिहार के आरा में डबल मर्डर के आरोप में बंद एक कैदी ने फिल्मी स्टाइल में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। बीमारी का बहाना कर पहले अस्पताल पहुंचा। वहां पुलिस से सेटिंग कर कार में कपड़े चेंज किए। फिर शहर के एक निजी होटल में चला गया। वहां उसने पार्टी की, केक काटा। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है। 

कैदी का फिल्मी स्टाइल में मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेशन!

मामला बीते शनिवार की रात का है। जंहा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी शादी की सालगिरह पर पार्टी करने के लिए होटल पहुंच गया। यहां उसने खाना खाया, केक काटा और जश्न मनाया। दरअसल, आरोपी कैदी विनोद सिंह, कारीसाथ गांव निवासी शिवपूजन सिंह का 48 वर्षीय पुत्र है। वह डबल मर्डर का आरोपी है। बीते दिनों उसे सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के लिए जेल से लाया गया था। 

kaidi marriage celebration
Image Source: Bhaskar

वो सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में था, लेकिन शनिवार की रात वह पुलिस से सेटिंग कर अपना मैरिज एनिवर्सरी मनाने एक निजी होटल में चला गया। अस्पताल के कैदी वार्ड का एक गार्ड भी विनोद के साथ होटल में पार्टी करने चला गया। इसके बाद कैदी ने कार में कपड़े चेंज किए। और होटल पहुँच उसने पार्टी की, केक काटा और सालगिरह का जश्न मनाया। 

SP साहब को लगी भनक तो पकड़ा गया कैदी!

भास्कर की रिपोर्ट अनुसार, इधर आरोपी पुलिस से सैटिंग कर होटल में जश्न मना रहा था, उधर इसकी सुचना किसी तरह SP साहब संजय सिंह तक पहुँच गई। बस फिर क्या था, भनक लगते ही SP साहब ने दो थानों की पुलिस दौड़ा दी अस्पताल और होटल की तरफ। पुलिस के अनुसार जब पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची। तो वह अस्पताल में नहीं था। टीम उसे अस्पताल परिसर के चारों ओर तलाश करने लगी, लेकिन बह अस्पताल में हो तब मिले ना। 

इसी को देखते हुए SP साहब ने उसी रात कैदी की गिरफ्तारी के लिए नगर और नवादा थाना की पुलिस को अस्पताल के चारों ओर स्टैंडबाई पर खड़ा कर दिया। कि जैसे ही आरोपी दिखे लपक कर धर दबोचो। इसी दौरान, विनोद को भी भनक लग गई कि पुलिस उसे खोजने में जुटी है। वंही जब तक पुलिस टीम होटल के मेन गेट तक पहुँचती पता चला कि होटल के पिछले दरवाजे से स्टाफ की मदद से विनोद को बाहर भेजा जा चुका है। 

kaidi marriage clebration
Image Source: ABP News

इसके बाद पुलिस की साड़ी निगाहें अस्पताल पर टिक गई। ठीक कुछ देर बाद फिल्मी स्टाइल में विनोद सिंह पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल कैंपस में प्रवेश किया और गाड़ी में कपड़े खोल कर तौलिया पर घूमने लगा। पुलिस को भनक लगी और तुरंत कैदी को अस्पताल के शौचालय के पीछे से पकड़ लिया गया।

साथ देने वालों पर होगी कार्रवाई!

इधर, नगर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसपर एक और FIR करके जेल भेज दिया जाएगा। वंही मीडिया खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है, साथी विभागीय कार्रवाई भी चलेगी।  

kaidi marriage celebration
Image Source: Bhaskar

पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के नाम पर विनोद सिंह को आरा सदर अस्पताल में आया गया था। शनिवार की रात उसके घर का कोई फंक्शन शहर के एक निजी होटल में चल रहा था। वो वहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से निकलकर पार्टी में पहुंच गया था। अस्पताल में जो भी लोग उसके साथ थे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

kaidi marriage celebration
Image Source: NBT

साथ ही एसपी ने बताया कि विनोद सिंह उदवंतनगर थाना में डबल मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं विनोद सिंह पर कई गांजा तस्करी,लूट,छिनतई समेत आधा दर्जन संगीन मामलों में वांछित है ।