जबलपुर ARTO की पकड़ी गई काली कमाई, सैलरी से 650 गुना अधिक बना रखी थी संपत्ति!

ईओडबल्यू की टीम ने रात में परिवहन कार्यालय में पदस्थ एआरटीओ और लिपिक के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान एआरटीओ के पास से आय से 650 गुना ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है। घर पर 16 लाख रुपये तो नगद मिले हैं। ईओडब्ल्यू के अधिकारी भी जब आरटीओ के घर पहुंचे तो वहां की शानो-शौकत देखकर दंग रह गए। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
करोड़ों का आसामी निकला जबलपुर का ARTO!
जबलपुर के आरटीओ संतोष पाल के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने छापा मारा तो घर पहुंचे अधिकारी वहां की शानो-शौकत देखकर दंग रह गए। जांच में पाया गया कि संतोष पाल और आरटीओ में ही क्लर्क उनकी पत्नी रेखा पाल की वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उनके खर्च और अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत अधिक है। यानी उन्होंने अपने सेवा काल में जितना पैसा कमाया, उससे उनकी संपत्ति 650 प्रतिशत अधिक।
जबलपुर ARTO के 10 हजार वर्गफीट के महल जैसे मकान में ऐश-ओ-आराम के तमाम इंतजाम मिले। गुरुवार सुबह भी EOW की टीम ने संतोष पाल की संपत्तियों की छानबीन शुरू की। इसमें 16 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले। ARTO के शताब्दीपुरम स्थित घर में बेसमेंट के अलावा तीन माले भी हैं।
ऐश-ओ-आराम का हर सामान मिला!
जबलपुर आरटीओ के घर ईओडब्ल्यू को मिले 16 लाख रुपये नगद, घर में बना रखा था आलीशान फिल्म थिएटर। #Jabalpur #JabalpurRTORaided #SantoshPalhttps://t.co/5swyrvfxFj pic.twitter.com/PEURNYTYJN
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) August 18, 2022
#BreakingNews : जबलपुर ARTO संतोष पाल के घर EOW का छापा
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) August 18, 2022
- ARTO के घर रेड में मिली करोड़ों की संपत्ति#MPNews | #BiharNews | #ChinaVsTaiwan | #RohingyaRefugees | #JammuKashmir | @RAVIMISHRA_TV | @anjali_speak | @TheSamirAbbas pic.twitter.com/qRRNfiMLT7
शताब्दीपुरम में स्थित बेसमेंट वाले तीन मंजिला आलीशान घर में सारा सामान लग्जरी है। घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने का वुडन केस, गार्डन, स्विमिंग पूल, झूमर सहित बेहद कीमती सामान मिला है। ARTO के बैंक लॉकर, बैंक खातों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।
जांच में यह संपत्ति आई सामने!

ग्वारीघाट में पीपी कॉलोनी में 1,247 वर्गफीट का मकान। शंकरशाह वार्ड में 1,150 वर्गफीट का मकान। शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड में दो मकान कुल 10 हजार वर्गफीट में। कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्गफीट का मकान। गढ़ा फाटक में 771 वर्गफीट का मकान। चरंगवा रोड स्थित ढीमरखेड़ा में फार्म हाउस 1.4 एकड़ में। आई-20 कार, स्कॉर्पियो, दो बाइक (पल्सर और बुलेट) समेत कई गुमनाम लेन-देन की डिटेल मिली है।