ये है भारत का सबसे लंबा परिवार, जूते-कपड़े का साइज तक नहीं मिलता...देखिये तस्वीरें!

 | 
bharat ka sabse lamba family

अगर भीड़ में आपको कोई लंबा शख्स दिख जाता है तो अचानक उसपर नजर चली जाती है। सिलसिला यंहा तक है कि भारत में तो लंबे लोगों को अक्सर अमिताभ बच्चन से कम्पेयर कर दिया जाता है। लेकिन जरा उस परिवार के बारे में सोचिये जिसके घर में हर कोई लंबा है। 

जी हां इनसे मिलिए.... यह है भारत का सबसे 'लंबा' परिवार। कुलकर्णी फैमिली में सभी इतने लंबे हैं कि अब यह वर्ल्ड रेकॉर्ड बन गया है। तो आइये जानते है भारत की सबसे लंबी फैमिली के बारे में दिलचस्प बाते। 

भारत का सबसे लंबा परिवार!

महाराष्ट्र के पुण में रहने बाली कुलकर्णी फैमिली अपनी लंबाई की बजह से दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहे है। क्यूंकि यह फैमली भारत की सबसे लंबी फैमली मानी जाती है। कुलकर्णी फैमिली में हैं- 52 साल के शरद कुलकर्णी, जिनकी लंबाई 7 फुट 1.5 इंच है। उनकी 46 वर्षीय पत्नी संजोत, जो 6 फुट 2.6 इंच लंबी हैं। 

bharat ki sabse lambi family
Image Source: News18India

मजेदार बात यह है कि कुलकर्णी की दोनों बेटियां भी 6 फुट लंबी हैं। उनकी बड़ी बेटी मुरूगा 22 साल की हैं और उनकी लंबाई है 6 फुट, लेकिन छोटी बेटी सान्या जो सिर्फ 16 साल की हैं वह 6.4 फुट की हैं। शरद कुलकर्णी इस फैमिली के मुखिया हैं। वंही अगर इस फैमिली के सारे सदस्य की लंबाई जोड़ दी जाए तो ये 26 फ़ीट हो जाती है। 

विदेश से मंगवाने पड़ते हैं जूते!

कुलकर्णी फैमिली जंहा अपनी लंबाई की बजह से भारत में मशहूर है वंही इनकी लम्बाई के कारण परिवार के हर सदस्य को कई तरह की समस्याएं होती है। इसमें कपड़ों की फिटिंग से लेकर जूते-चप्पल तक के साइज का इश्यू शामिल है। परिवार के सदस्यों के पैरों का साइज इतना बड़ा है कि इसके लिए उन्हें विदेश से चप्पल-जूते मंगवाने पड़ते है। 

bharat ki sabse lambi family
Image Source: Zee News
bharat ki sabse lambi family
Image Source: Zee News

इसके अलावा ये फैमिली कभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज नहीं करती। क्यूंकि इससे इनकी यात्रा में तकलीफ होती है। फैमिली के सदस्यों का कहना है कि वो पैदल चलने में ज्यादा कम्फर्टेबल है। इस वजह से परिवार को अक्सर सड़क पर पैदल ही चलते देखा जाता है। इसके अलावा वो अपनी कस्टमाइज स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं। 

लिम्का बुक में नाम दर्ज!

bharat ki sabse lambi family
Image Source: Zee News
bharat ki sabse lambi family
Image Source: Zee News

आपको बता दे, अपनी लंबाई की वजह से ये परिवार लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल है। पहले इस परिवार में पति-पत्नी ने रिकॉर्ड बनाया था। शरद कुलकर्णी और संजोत की शादी 1989 में हुई थी, इसके बाद दोनों को भारत के सबसे 'लंबे कपल'होने का दर्जा दिया गया था। लेकिन जब इनकी बेटियां बड़ी हुई तो उनकी भी हाइट पेरेंट्स जैसी ही हो गई।