बास्केटबॉल खेलकर 'चुहिया' ने बनाया वर्ल्ड-रिकॉर्ड, मात्र 30 सेकंड में कर दिए 4 गाेल... वायरल हुआ वीडियो!

दुनियाभर में इंसान वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करता है। लेकिन जब यही काम इंसानो की जगह जानवर और बो भी चुहिया करने लग जाए तो इंसान का अचरज में पड़ना स्वभाबिक है। टैलेंट की बात करें तो जानवर भी हमें हैरत में डालने से नहीं चूकते। जानवरों द्वारा भी हजारों विश्व रिकॉर्ड बनाए गए हैं और साल-दर-साल यह बढ़ता ही जा रहा है।
ऐसे ही एक टैलेंट बाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे खुद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमे देखा जा सकता है कि कैसे गिनी पिग (चुहिया की एक प्रजाति) बास्केटबॉल खेलने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाती है। तो आइये आपको देते है इस वायरल वीडियो की पूरी जानकारी।
'चुहिया' ने बनाया वर्ल्ड-रिकॉर्ड?
दुनिया भर से हमारे सामने ऐसे सैकड़ों वीडियो आते हैं, जिनमें लोग इंटरनेट पर अपना हुनर दिखाते रहते है। लेकिन "गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड" द्वारा जारी किया गया ये वीडियो जरा हटके है। इसमें मौली नाम की इस गिनी पिग ने 30 सेकंड में 4 बार गोल करके बास्केटबॉल खेलने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसकी पुष्टि की है।
A guinea pig from Sweden has got its name written in the #Guinness Book of World Record for “most basketball slam dunks” in 30 seconds. Molly, belonging to Hungarian Emma Muller, scored 4 slam dunks in 30 seconds.
— News18.com (@news18dotcom) June 4, 2022
🎥 @GWR https://t.co/E8ygQX07Z6 pic.twitter.com/h5m3QdJPJ2
इतना ही नहीं इसका एक वीडियो भी बाकायदा उनके सोशल मीडिया हेंडल पर शेयर किया गया है। जिसमे आप देख सकते है कि कैसे स्वीडन के मौली नाम के एक गिनी पिग को एक छोटे से घेरा में 1.7 इंच व्यास की गेंद को गिराकर 30 सेकंड में चार स्लैम डंक स्कोर करते हुए देखा जा सकता है।
दावा, पहले 30 सेकंड में किए हैं 8 गोल
मौली को सबसे ज्यादा बास्केटबॉल स्लैम डंक करने के लिए आगे-पीछे दौड़ते हुए देखा जा सकता है। प्रत्येक स्लैम डंक के बाद, उसका मालिक उसे एक और गेंद लाने के लिए निर्देश देता है। आपको बता दे, इसके लिए ज्यादा ऊंचाई बाले बास्केटबॉल पिच की जगह 4.4 सेंटीमीटर डायमीटर का प्लास्टिक का घेरा बनाया गया था। इसमें छोटी सी बास्केटबॉल के साथ मौली खेलती नजर आ रही है।
This adorable guinea pig breaks slam dunk basketball record! Molly smashed the Guinness World Records title by achieving the most basketball slam dunks in 30 seconds by a guinea pig. #Molly #GuineaPig #GuinnessWorldRecords #Animals #ITCard pic.twitter.com/avtGAgTZUV
— IndiaToday (@IndiaToday) June 3, 2022
एम्मा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया कि मौली को बास्केटबॉल खेलना पसंद है। एम्मा का कहना है कि वह मौली की उल्लेखनीय उपलब्धि से खुश है, लेकिन यह उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी नहीं है। एम्मा ने कहा कि प्रतिभाशाली गिनी पिग केवल 30 सेकंड में आठ स्लैम डंक तक जा सकती है।
वंही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि इस प्यारी सी पालतू चुहिया को दौड़ता देकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। और हुआ भी बैसा ही, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इस चुहिया का वीडियो वायरल हो गया है। लोग इस पर जमकर कमेंट और लाइक्स भी कर रहे है।