VIDEO: घोड़ी-बग्घी को छोड़ बुलडोजर पर बारात लेकर आया दूल्हा, जानिए क्यों लिया यह फैसला?

शादी-ब्याह हर इंसान की लाइफ का काफी अहम हिस्सा होता है। हर कोई अपनी शादी को ख़ास बनाना चाहता है। वंही बात हो जब दूल्हा-दुल्हन के एंट्री की तो बह बेहद चर्चा का विषय बन जाती है। कभी दुल्हन नाचते हुए एंट्री लेती है तो कभी दूल्हा बाइक से एंट्री लेता है। लेकिन बीते दिनों बैतूल में एक ऐसी बारात आई जिसने सभी का ध्यान खींचा। इसमें दूल्हा घोड़ी या कार में बैठकर नहीं, बल्कि बुलडोजर पर सवार होकर आया। क्या है पूरा मामला? आइये हम आपको बताते है।
बुलडोजर पर बारात लेकर आया दूल्हा!
जब से यूपी में योगी सरकार बनी तब से बुलडोजर शब्द सुनते ही लोगों के जहन में बदमाशों और माफियाओं के अवैध निर्माण नेस्तनाबूद होती तस्वीरें उभरती हैं। लेकिन इसबार बुलडोजर का एक अनूठा इस्तेमाल होते देखा गया। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा अपनी बारात लेकर बुलडोजर पर बैठ दुल्हन के दरवाजे पहुंच गया।
इस वीडियो ने इन दिनों हैडिंग बना ली है। इसका वीडियो लोगों को काफी मजेदार लग रहा है। जिसमे एक दूल्हा ने बैलगाड़ी, घोड़ी या बग्घी की जगह बुलडोजर पर बारात निकाली। इसे देखकर लोग भी दंग रह गए। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सिविल इंजीनियर है दूल्हा!
दरअसल, मध्यप्रदेश के बैतूल में रहने वाले अंकुश जायसवाल एक सिविल इंजीनियर है। अंकुश की जब शादी तय हुई तो परिवार में ख़ुशी का माहौल छा गया। ऐसे में जब अंकुश की बारात दुल्हन के घर जाने को तैयार हुई तो परिवार के मन में इसको ख़ास बनाने की इच्छा जगी, जिससे जीवन भर यादो में जिंदा रखा जा सके। बस फिर क्या था, दौड़ पड़ा लोगो का दिमाग और मंगा लिया गया बुलडोजर।
मध्यप्रदेश के बैतूल में बुलडोजर पर सवार होकर निकला दूल्हा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/mjBCd8Sh7L
— The Fact Factory. (@FactTheFactory) June 22, 2022
वर निकासी के समय अंकुश के घर के सामने बुलडोज़र देख पहले तो लोग काफी घबरा गए। वे सोच ही रहे थे कि आखिर शादी वाले घर मे बुलडोज़र का क्या काम लेकिन, कुछ ही देर में हुई वर निकासी के समय सारे किंतु-परन्तु का जवाब मिल गया। दूल्हा अंकुश खुद सजे-धजे बुलडोज़र में बैठकर बारात लेकर निकला।
भारत में जब शादी के दौरान दूल्हा कार में बैठता है तो उसके साथ एक सहबाला और उसकी भाभियां भी रहती हैं। अंकुश ने भी अपने साथ बुलडोजर पर अपनी दो भाभियों को बिठा लिया। साथ में एक बच्चा भी सहबाला के तौर पर उसके साथ बैठा था। बुलडोज़र पर अंकुश के साथ उनकी बहनें और भांजे-भांजियाँ भी बैठे नजर आए। अंकुश ने बुलडोज़र पर बैठकर डांस भी किया और जमकर मस्ती करते दिखे।
आखिर बुलडोजर पर ही बारात क्यों?
दूल्हे अंकुश ने मीडिया को बताया कि वह सिविल इंजीनियर है। उसने बताया कि वो अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता था। काम के दौरान उसका ज्यादा समय बुलडोजर के बीच बीतता है, इसलिए बुलडोजर से बारात निकालने का यूनीक आईडिया उसके दिमाग में आया। क्यूंकि उसके शहर में इस तरह सायद ही कोई पहले बारात निकली होगी।