Video: लड़की ने LIVE मैच में बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज, यूजर्स बोले- IPL है या मैट्रिमोनी

IPL का खुमार लोगों पर सिर चढ़ के बोल रहा है, इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इन सबके बीच कैमरे में एक ऐसा वाकया कैद हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? आइये जानते है।
लड़की ने LIVE मैच में बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज!
चेन्नई और बेंगलुरु के बीच पुणे में खेले जा रहे IPL मैच के दौरान एक रोचक घटना कैमरे में कैद हो गई। चेन्नई की पारी के दौरान एक कपल ने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल हुआ ये कि, मैच के दौरान एक लड़की ने घुटनों पर बैठकर RCB फैन लड़के को दर्शकों के बीच प्रपोज कर दिया।

और यह मामला और भी ज्यादा दिलचस्प इसलिए हो जाता है क्यूंकि प्रपोज लड़के ने नहीं लड़की ने किया। बो भी घुटनो पर बैठकर, जैसा अक्सर फिल्मो में दिखाया जाता है। और फिर जब लड़के ने हां कर दी, तो लड़की ने उसे रिंग भी पहना दी। इसके बाद दोनों गले लगकर एक-दूसरे के हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों का वेलकम किया। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। चेन्नई की पारी के 11वें ओवर में टीवी स्क्रीन पर इस जोड़ी को दिखाया गया।
Santhosham ga undandi🙌🏻 pic.twitter.com/houNPcolYW
— Varma (@Varma____) May 4, 2022
सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मैच के दौरान एक अच्छा मोमेंट। आपको बता दे, लड़का बेंगलुरु की टीम की जर्सी पहने हुआ था और लड़की ने भी रेड ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों RCB के फैन थे।
फैंस का रिएक्शन- ''IPL का नाम मैट्रिमोनी रख दो''
इस दौरान एक यूजर ने सवाल पूछा- “मैं आईपीएल देख रहा हूं या मैट्रिमोनी।”
Am i watching matrimony or ipl.
— Hariom Thakkar👨⚕️🩺⚕️ (@Hariom_0702) May 4, 2022
🙎🙎🙎🙎🙎🙎🙎🙎🙎🙎#Proposal #rcbvscsk #CSKvRCB #IPL2022 #ipl pic.twitter.com/dAp51Y7SUT
After seeing this
— 𝘼.𝘼𝙮𝙪𝙨𝙝¿ (@mehnotducky) May 4, 2022
Me to BCCI :- Ek kam kariye IPL ka nam change kar ke koi matrimonial nam rakh li jiye . humne pahele se pata rahega ki hum match dhekne wale hai ya kisi or ka proposal. pic.twitter.com/JWXgMUx7Jd
इसी तरह के एक अन्य यूजर ने लिखा- “एक काम करिए आईपीएल का नाम चेंज करके कोई मैट्रिमोनियल नाम रख लीजिए। हमें पहले से पता रहेगा कि हम मैच देखने वाले हैं या किसी और का प्रपोजल।”
…तब दीपक चाहर ने जया को किया था प्रपोज
हालांकि यह आईपीएल में यह पहला वाकया नहीं है जब किसी ने इस तरह अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया हो। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। बीते दिनों IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन जया भारद्वाज को प्रपोज किया था।
She said yes! 💍
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 7, 2021
Deepak Chahar proposed to his partner after CSK's match today ❤️
(via @ChennaiIPL) #IPL2021 pic.twitter.com/rDoq6Jtrx0
उन्होंने स्टैंड्स में सबके सामने जया को अंगूठी पहनाई थी। दीपक और जया काफी दिनों से रिलेशनशिप में थे, और बाद में दोनों हंसते हुए गले लगे थे। जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।