गौतम अडानी का आज जन्मदिन, गरीब बच्चो की एजुकेशन, हेल्थ केयर के लिए दान किये 60,000 करोड़!

 | 
gautam adani

एशिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक गौतम अडाणी ने अपने 60वें जन्मदिन पर 60,000 करोड़ रुपए दान करने का ऐलान किया है। यह भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास में एक फाउंडेशन के लिए किए सबसे बड़े दान में से एक है। यह दान स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में दिया जाएगा. दान का प्रबंधन अडाणी फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। क्या है पूरा माजरा? आइये हम आपको बताते है। 

60 हजार करोड़ दान करने वाले अडाणी!

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी के 60वें जन्मदिन पर उनके परिवार वालों ने सामाजिक कार्यों के लिए 60,000 करोड़ रुपये दान में दिए हैं। दान में दी गई इस राशि का प्रबंधन अडाणी फाउंडेशन देखेगी। जिसकी चेयरपर्सन गौतम अडाणी की पत्नी प्रीति अडाणी हैं। प्रीति अडाणी ने इस मौके पर गौतम अडाणी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा:-

"करीब 36 साल पहले मैंने अपने करियर को साइड रखकर गौतम के साथ एक नई जर्नी शुरू की थी। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो उनके लिए केवल गर्व और सम्मान महसूस होता है। उनके 60वें जन्मदिन पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और सभी सपनों के साकार होने की प्रार्थना करती हूं।"

गौतम अडाणी ने दान पर क्या कहा?

अडाणी के जन्मदिन पर दी गई यह दान राशि स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और कौशल विकास के कार्यों पर खर्च की जाएगी। यह बात गुरुवार को अदाणी ने ट्वीट करके भी दुनिया के सामने रखी। जिसमे उन्होंने कहा, "उनके पिता के 100वें और उनके 60वें जन्मदिन पर, अडाणी परिवार भारत में हेल्थ केयर, एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट के लिए 60,000 करोड़ रुपए दान दे रहा है।"

gautam adani

आने वाले महीनों में इन तीनों सेक्टर्स में फंड के एलोकेशन का फैसला करने के लिए तीन एक्सपर्ट कमेटियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। आपको बता दे, अडाणी का ये दान बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के 2021 में अपनी फाउंडेशन को दिए 1.17 लाख करोड़ रुपए के दान से लगभग आधा है।

भारत के सबसे बड़े दानवीर!

अगर बात करे भारतीय दानवीरों की तो सबसे पहला नाम टाटा ग्रुप का आता है, जो हाल ही में सदी के सबसे बड़े दानवीर कहलाये। वंही बात करे सामाजिक तौर पर साल भर में दानवीरो की लिस्ट में विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी का नाम सबसे ऊपर आता है। एक रिपोर्ट अनुसार अजीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2020-21 में 9,713 करोड़ रुपए का दान दिया। 


इनके अलावा HCL के फाउंडर-चेयरमैन शिव नडार और रिलायंस के मुकेश अंबानी का भी नाम लिस्ट में है। वंही 130 करोड़ रुपए के डोनेशन के साथ अडाणी ग्रुप भी भारत के बड़े दानवीर कहलाते है। 


अगर बाते करे रहीसी की तो भारत में दो नाम अंबानी और अडानी बच्चे-बच्चे की जवान पर नजर आ जायेगा। कभी मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर ब्यक्ति हो जाते है तो कभी अडानी। दोनों की नेटवर्थ में ज्यादा फर्क नहीं है, जिसकी ज्यादा कमाई हो जाती है बही बन जाता है भारत का सबसे अमीर सख्स।